हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर भारी भूस्खलन की घटना हुई है। जिसके कारण एक एचआरटीसी की बस समेत कई गाड़ियां चट्टान के मलबे में दब गई हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राहत और बचाव के लिए आईटीबीपी की टीम मौके पर मौजूद है। इस घटना में 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। चट्टान गिरने से हुए हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए हैं। बड़ी संख्या में चट्टान खिसकने की वजह से राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।