फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: कार ने पांच शिवभक्तों को मारी टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने कार को पलटा, लोगों ने लगाई आग

Sun, 24 Jul 2022 09:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पांच में से तीन कांवड़िये अस्पताल में उपचाराधीन है। कांवड़ियों ने ढाई घंटे तक यमुनानगर-कुरुक्षेत्र मार्ग को जाम रखा। उनका का आरोप है कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
कार में लगाई आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के यमुनानगर में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार की शाम यमुनानगर-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव धौलरा में तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने पांच कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इससे तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद चालक कार को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार को सड़क किनारे पलट दिया। इसके बाद लोगों ने कार में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कार में लगी आग को बुझाया। कांवड़ियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने यमुनानगर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कांवड़ियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। 

इस संबंध में कांवड़िये रजत, पवन, सुमित ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे जब वह गांव धौलरा से गुजर रहे थे तो एक कार चालक ने तेज गति से चलाते हुए कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जिला करनाल के गांव पश्ताना व निगदू निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार, 18 साल का शिवम व 20 साल का सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया। जबकि टक्कर लगने से सुनील व मोनू को थोड़ी चोट आई। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस कर्मचारियों ने दुर्घटना के बाद कार चालक को मौके से भगा दिया। देर शाम साढ़े सात बजे पुलिस ने कांवड़ियों की घायलों से बात कराई।
विज्ञापन

3 of 5
शिवभक्तों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके सुरक्षित होने का पता चलने पर कांवड़ियों ने जाम खोल दिया। थाना रादौर प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सभी घायल कांवड़िये खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
कार पलटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा का नहीं उचित प्रबंध 
नाराज कांवड़ियों ने कहा कि सरकार की ओर से कांवड़ियों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही, न ही उनकी सुरक्षा का उचित प्रबंध किया गया। जिस कारण यह हादसा हुआ। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ियों के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। सूचना मिलते ही थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलने पर एसडीएम रादौर सतेंद्र सिवाच व डीएसपी रादौर रजत गुलिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को कार चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। कांवड़ियों ने उनके आश्वासन पर भी जाम नहीं खोला। जाम लगने से वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को जठलाना रोड से निकाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें