गांव टांडा के युवक को मौत के बाद एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
पहले नहीं पता था भतीजा है, पकड़े जाने के बाद पता लगा
सिकंदर ने पुलिस को बताया कि उसे पहले यह पता नहीं था कि चोरी करने वाला उसका भतीजा है। उसकी जब आंख खुली तो उसे एक युवक भागता दिखा था। वह भागकर उसकी दुकान के पीछे स्थित गड्ढे की तरफ चला गया। उसने शोर मचाकर उसे अन्य की मदद से पकड़ लिया था। पकड़े जाने के बाद उसे पता लगा कि वह उसका भतीजा है। उसके बाद उसकी पिटाई की गई, जिसमें बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी ने भी अपने भतीजे को पीटा था। बाद में उसके सामने उसके भतीजे की अन्य ने नृशंस तरीके से पिटाई की। उसके बाद भी उसका दिन नहीं पसीजा था।
आरोपी बोला-दुकान में कई बार हो चुकी थी चोरी
सिकंदर ने बताया कि अशोक उर्फ बिट्टू नशे का आदी था। उसकी चाय की दुकान से कई बार बीड़ी का बंडल, पैसे, खाने-पीने का सामान चोरी हो चुका था। रात को जब अशोक पकड़ा गया तो उसको पता लगा कि उसका भतीजा ही चोरी कर रहा है। वह अपने चाचा की दुकान में भी चोरी करता था इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आ गया था।