सोनीपत के गांव गोपालपुर में शमशेर ने पहले आधी रात को अपनी पत्नी पर जगह-जगह दरांती से वार कर मौत के घाट उतारा था और बाद में छत पर जाकर अपने बेटे का भी गला दबा दिया। उसने दरांती को पत्नी के शव के पास ही फेंक दिया और रात को घर में बैठा। सुबह साढ़े छह बजे वह खुद ही खून के सने कपड़ों में थाने के रिसेप्शन पर पहुंचा और हत्या कबूल ली। पुलिस ने मामले में एसआई कृष्ण के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने पुलिस के सामने खुद कुबूला पत्नी को दरांती से काटकर की हत्या, बेटे का दबाया गला
खरखौदा थाना में नियुक्त एसआई कृष्ण ने बताया कि शनिवार साढ़े छह बजे एक व्यक्ति खून से सने कपड़ों में पुलिस थाने के रिसेप्शन पर पहुंचा। आरोपी से जब उसका नाम व खून से सने कपड़ों के बारे में पूछा तो उसने अपनी पहचान गांव गोपालपुर के शमशेर के रूप में दी। आरोपी ने जो पुलिस को बताया उससे सभी सन्न रह गए।