प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं करती कार्रवाई
पंजाब बॉर्डर पर गांव होने के कारण स्थिति खराब हो रही है। नशे के आदी युवक घर से चावल, दाल, आटा और अन्य सामान बेचकर चिट्टे और नशीली गोलियां खरीदने लगे हैं। इतना ही नहीं सिरिंज के माध्यम से नशीले पदार्थ को शरीर में लगाते हैं। नशा लेने वालों के कारण गांव में चोरी की घटनाएं भी अब बढ़ना शुरू हो चुकी है। स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने कई बार पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन आरोपियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिसकर्मी बदले, लेकिन हालात नहीं
बता दें कि पक्का शहीदा थाना कालांवाली की सिंघपुरा चौकी क्षेत्र में लगता है। कई ग्रामीणों ने पुलिस की शह में नशे की सप्लाई होने की शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी। इसके बाद एसपी डॉ. अर्पित जैन ने चौकी के सभी कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया और चौकी में नए कर्मचारियों को तैनात किया। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार गांवों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नशा न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंजाब के साथ गांव होने के कारण यहां पर नशे की सप्लाई अधिक हो रही है। इसके लिए प्लान तैयार कर कार्य किया जा रहा है। -ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, कालांवाली ।