फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख दीयों से रोहतक जगमग: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुआ शहर... जमकर हुई आतिशबाजी

Mon, 22 Jan 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मंदिर, गुरुद्वारे, डेरे, मठ हर जगह भजन हुए। विभिन्न स्थानों पर रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण कार्यक्रमों में साफ नजर आया।
विज्ञापन
1 of 6
रोहतक में दीयों से लिखा जय श्री राम। शहर में हुई आतिशबाजी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख कर रोहतक वासी झूम उठे। श्रद्धालुओं ने करीब चार लाख दीपों से शहर को जगमग कर दिया। जिले के 60 मंदिरों समेत विभिन्न स्थानों पर रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण कार्यक्रमों में साफ नजर आया। सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारा लगाया गया। पुरानी आईटीआई मैदान स्थित कम्युनिटी सेंटर में एलपीएस बोसार्ड व रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। आगरा के कलाकारों की बनाई 51 इंच की श्रीराम की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रही। रामभक्तों ने 15 हजार दीप जलाकर सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन

2 of 6
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सेक्टर चार में दीप जलाते श्रधालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उद्योगपति राजेश जैन, सांसद अरविंद शर्मा व उनकी पत्नी रीटा शर्मा, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, राजकुमार शर्मा व उनकी पत्नी उमा शर्मा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, हनेंद्र, डाॅ. मारकंडे आहुजा, समिति प्रधान सुभाष तायल ने चांदी के फूलों से ध्वजारोहण किया व चांदी के फूलों की वर्षा की गई। मंच संचालन विजय बाबा व सतीश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

3 of 6
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रचीन शिव मंदिर में हवन करते श्रधालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान व सभी सदस्यों ने 108 दीपकों के साथ भगवान श्रीराम की संगीतमय महाआरती की। दिल्ली चांदनी चैक से आये कलाकारों एवं रामभक्तों ने दो घंटे तक जमकर आतिशबाजी की।

4 of 6
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डीएलएफ कॉलोनी में आयोजित शौभायात्रा में झूमते श्रधालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंगलौर से मंगवाए गये 10 क्विंटल गुलाब, चमेली, गेंदा व विभिन्न फूल एवं दिल्ली से आये कारीगरों ने भगवान श्रीराम का रामदरबार फूलों से सजाया। अयोध्या से लाया गया विशेष प्रसाद रामभक्तों को वितरित किया गया। शाम को 15000 दीपक, मोमबत्ती व लाइटों के साथ आईटीआई पार्क, कम्युनिटी सेंटर के आसपास का राेशन हो उठा।
विज्ञापन

5 of 6
दीप जलाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका समेत शहर के सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आतिशबाजी करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में यहां-यहां हुए कार्यक्रम
डीएलएफ चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर, चिन्योट कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, जगदीश कॉलोनी स्थित प्रभुता नंद आश्रम, शिवम एनक्लेव स्थित अन्नपूर्णा माई मंदिर, डीएलएफ स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल पार्क, जवाहर नगर स्थित टिकाणा बाबा माछी शाह, लक्ष्मी नारायण मंदिर, महावीर पार्क स्थित सति भाई सांई दास सेवा दल, सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन, बहुअकबरपुर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय, माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर, शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गा भवन मंदिर, सुभाष नगर के सनातन धर्म हनुमान मंदिर और शिव मंदिर आदि जगह कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें