फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: राहगिरी में अलग-अलग अंदाज में दिखे सीएम, बॉक्सिंग में दिखाया पंच का दम तो शतरंज की बिछाई बिसात

Sun, 21 Jul 2024 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंंत्री ने पौध रोपण करते हुए कहा कि आज ही ब्रह्मसरेावर के आसपास 5100 पौधे रोपित किए जाएंगे। कहा कि इन पौधों की देख रेख भी करें तो वन मित्रों को भी अवगत कराएं।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम ने बॉक्सिंग में दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी के रविवार को अलग-अलग व खास अंदाज देखने को मिले। उन्होंने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया तो वहीं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बॉक्सिंग में भी पंच का दम दिखाया। यही नहीं उन्होंने शतरंज की बिसात पर भी अपना हुनर दिखाया, जिसके साथ ही अलग-अलग कलाओं की भी जमकर सराहना करते हुए कलाकारों में उत्साह व जोश भरा।
 
विज्ञापन

2 of 5
तीरंदाजी करते सीएम सैनी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुबह ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यक्रम में ही साइकिल यात्रा कर प्रवेश किया, जहां उनका राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, जिलाध्यक्ष रवि बतान, पशु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 5
साइकिल चलाते सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने यहां राहगिरी कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जमकर सराहना की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया तो वहीं ब्रह्मसरेावर परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि हर रविवार को राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे न केवल साकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है बल्कि आपासी भाईचारा भी बढ़ता है।

4 of 5
सीएम ने किया पौधारोपण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंंत्री ने पौध रोपण करते हुए कहा कि आज ही ब्रह्मसरेावर के आसपास 5100 पौधे रोपित किए जाएंगे। यहीं नहीं यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। पौधे लगाने के बाद वन मित्र इनकी देखभाल व संरक्षण भी करेंगे और एक पौधे पर उन्हें 10 व 20 रुपये दिए जाएंगे। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह बच्चों के जन्मदिन से लेकर परिवार के हर आयोजन पर पौध रोपण जरूर करें। इन पौधों की देख रेख भी करें तो वन मित्रों को भी अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम ने खेली शतरंज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जो भी गलत करेगा कानून के अनुसार कार्रवाई भी होती है। ईडी ने जो भी कार्रवाई की है वह कानूनन ही है। ईडी स्वायत संस्था है और वह अपना काम कानून अनुसार करती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें