सिविल लाइन थाने में शिकायत देने पहुंचे दुल्हन के पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले फॉरचूनर गाड़ी की कीमत व 20 लाख रुपये लाकर दो, तभी शादी होगी। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने दूल्हे व उसके पिता के पैर तक पकड़े, कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं मिला है, इतनी बड़ी धनराशि रात को कहां से लाएं। शादी होने दो, मांग भी पूरी कर देंगे लेकिन वर पक्ष के लोग पहले रुपये लाकर देने पर अड़े रहे। वर पक्ष के एक व्यक्ति ने उन्हें झटका भी मार दिया। यह सब दुल्हन कोमल को सहन नहीं हुआ और फिर उसने शादी से ही इनकार कर दिया। उसने कहा कि इनका अभी यह हाल है तो शादी के बाद क्या होगा। इसके बाद बात बिगड़ती चली गई। कोमल अपने पिता जोगेंद्र सिंह के साथ सुबह सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दी।
कोमल व उसके पिता जोगेंद्र सिंह थाने पहुंचे थे, उनकी शिकायत पर नसीब सिंह, उसके पिता व भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से अलग अलग बात की गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, क्योंकि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा। -अभिलक्ष्य जोशी, डीएसपी करनाल।