आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर।
- फोटो : संवाद
इसके बाद गुरमेल की भी जमानत हो गई और वह जीशान के साथ मुंबई चला गया था। जीशान अख्तर जब कैथल जेल में बंद था, तब उसके पिता मोहम्मद जमील व भाई उससे मुलाकात करने आते थे। जीशान को जब कैथल की सीआईए पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी तब उस पर हत्या, डकैती व आर्म्स एक्ट के पांच केस दर्ज थे। इसके बाद हत्या के प्रयास में शूटरों को हथियार उपलब्ध करने के दो मामलों में संलिप्त पाया, जो कैथल के कलायत थाने में दर्ज हैं। ये दोनों मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।