विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहले नवरात्रे को भक्तों ने शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर दरबार में माथा टेका। मां के दर्शन करने के लिए भक्तों की सुबह से ही मंदिर में लाइन लग गई।
मंदिर से जोत ले जाने वाले भक्तों की उमड़ी भीड़
सुबह साढ़े 4 बजे मां की प्रतिमा को गोद में अंदर वाले भवन से बाहर वाले भवन में लाया गया। पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की और उसके बाद भक्तों के लिए दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा है।