फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: खाप भी आई सामने, CBI जांच के लिए 11 सितंबर को होगी सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत

Wed, 07 Sep 2022 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

परिजन इस मामले की सीबीआई जांच की मांग शुरुआत से ही कर रहे हैं। इससे पहले 31 अगस्त को ढाका खाप के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश के नेतृत्व में खाप के प्रतिनिधि सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
सोनाली फोगाट की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 11 सितंबर को हिसार की जाट धर्मशाला में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत बुलाई है। बैठक में आगे की रणनीति का एलान किया जाएगा। सोनाली फोगाट के परिजनों ने इस बारे में खापों से सहयोग मांगा है।
 
ढाका खाप के पदाधिकारियों ने सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। इसके अलावा फोगाट खाप, पूनिया खाप सहित कई अन्य खापों ने समर्थन का एलान किया था।  कई खापों ने  सोनाली की हत्या के 14 दिन बाद भी इस मामले में गोवा पुलिस बड़ा खुलासा नहीं कर सकी है। परिजन इस मामले की सीबीआई जांच की मांग शुरुआत से ही कर रहे हैं। इससे पहले 31 अगस्त को ढाका खाप के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश के नेतृत्व में खाप के प्रतिनिधि सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
पोस्टर लहराते ढाका खाप प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खाप प्रतिनिधियों ने गोवा पुलिस की जांच के दौरान अपना विरोध जताया। दिनेश ढाका ने कहा कि हम गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। जांच के नाम पर खानापूर्ति कर समय खराब किया जा रहा है। खाप के प्रतिनिधियों ने गोवा पुलिस मुर्दाबाद, सीबीआई जांच करो के नारे लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
अगर सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो हम आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो सभी खापों का समर्थन लेंगे। इस मौके पर रोहतक के सुरेंद्र ढाका, दिलेल, विनोद ढाका, दिलबाग ढाका, सुरेंद्र ढाका, धर्मपाल ढाका, संदीप ढाका मौजूद रहे। 

4 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter
यशोधरा को गनमैन उपलब्ध कराने की मांग
सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने परिवार को जान का खतरा बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग सोनाली की हत्या कर सकते हैं वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यशोधरा के  अलावा परिवार के अन्य लोगों ने भी पुलिस को बयान दिए हैं। ऐसे में सभी के लिए खतरा हो सकता है। यशोधरा के लिए गनमैन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली के भाई वतन ढाका ने कहा कि हमने खापों से सहयोग मांगा है। यशोधरा के ट्वीट पर हैश टैग कामयाब नहीं हो सका। यशोधरा ने सोमवार शाम को अपना ट्वीटर अकाउंट बनाकर अपनी मां सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई जांच के लिए ट्वीट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें