फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: पायल मित्तल को ड्रेस, रचना अदलखा को ज्वेलरी व मानसी को बेस्ट मेकअप का खिताब

Sat, 02 Sep 2023 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बेस्ट मेकअप की विजेता मानसी, बेस्ट ज्वैलरी में रचना अदलखा, बेस्ट ड्रेस में खिताब जीतने वाली पायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां तुझे प्रणाम थीम के तहत अमर उजाला की तरफ से शुक्रवार को हिसार में राजदरबार स्पेस टाउनशिप में फैशन शो का आयोजन किया गया। इस दौरान रैंप पर उतरीं मॉडल्स ने लेटस्ट आउटफीट, मेकअप व ज्वेलरी पेश की। इस मौके पर डी रैक की पायल मित्तल को बेस्ट ड्रेस, टेनमे की रचना अदलखा को बेस्ट ज्वैलरी व मानसी मेकओवर को बेस्ट मेकअप के खिताब से सम्मानित किया गया।



इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर व मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा, विशिष्ट अतिथि पूर्व मिसेज हरियाणा पूजा अहल्यान, राजदबार स्पेस टाउनशिप के मुख्य प्रबंधक पीयूष गोयल, अमोल स्टील के सीईओ अरुण गर्ग, सरस्वती ज्वैलर्स से शिवम जैन और अल्स्टोन से अमित ने दीप प्रज्वलित कर किया। फैशन में कुल तीन राउंड आयोजित किए गए। इस दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट मेकअप व बेस्ट ज्वेलरी कैटेगरी में 30 मॉडल्स रैंप पर उतरीं। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुनैना व मिस आंड्रेला भटाचार्यजी ने निभाई। मंच संचालन हिमानी खोखा ने किया।

मंच से संबोधित करती मिस हरियाणा पूजा। 
विज्ञापन

चांद को देखकर चांद मुस्कुराया...

2 of 6
हिसार मां तुझे प्रणाम थीम के तहत अमर उजाला की और से फैशन शो में अपनी प्रस्तुति देती प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोजन में राजदरबार स्पेश टाउनशिप मुख्य प्रायोजक रहे। अमोल स्टील प्राइवेट लिमिटेड, सरस्वती द ज्वेलरी मॉल, एलस्टोन मैनुफेक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, शक्तिवर्धक हाईब्रीड सीड्स, टेनमे ज्वेलरी, डीरैक ,एएफटीएस का सहयोग रहा। मेकअप आर्टिस्ट में शशि वृंदा पार्लर ने अपनी भूमिका निभाई।

अपनी प्रस्तुति देती प्रतिभागी।
विज्ञापन

3 of 6
फैशन शो में अपनी प्रस्तुति देती प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सम्मान मिलने पर अच्छा करने वालों का बढ़ेगा मनोबल
मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गाें को एक साथ लाकर उन्हें सम्मान देना सराहनीय है। अच्छा काम करने वालाें को सम्मान देने से उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। नए लोगों को भी ऐसा काम करने के लिए मनोबल मिलता है। अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए अमर उजाला लगातार अपनी श्रेष्ठ भूमिका निभा रहा है। मानव जीवन हमें सिखाता है कि अपने लिए कार्य न करें बल्कि समाज के लिए काम करें। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को जागरूक करें।

4 of 6
अमर उजाला की ओर से फैशन शो में सम्मानित करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पूर्व मिस हरियाणा पूजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनको मिला सम्मान 
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू, टीजीएसपी से प्रदीप दुहन, सुखदा अस्पताल से नमन जैन, सर्वेश हेल्थ सिटी से पुनीत वधवा, एएम स्कूल से सुदेश चहल, कवयित्री रिमन नैन, मलिक टयोटा से अक्षय मलिक, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष, डॉ. कर्णदीप, डॉ. अमित, पीआरओ अंकित, जीजेयू से डॉ. प्रज्ञा कौशिक, अथर्वा डिफेंस एकेडमी से अनिल चौधरी, स्प्रिंगफील्ड स्कूल से सिद्धार्थ खन्ना, केमिस्ट्री जोन से सुनील वर्मा, नारी तू नारायणी से पूनम, स्मॉर्ट शापिंग से विक्रम सिंह,लजीज होटल मनोज बंसल, ब्लू बैल्स स्कूल से सुनीता रेड्ढू, महादेव डेयरी से विकास शर्मा।
विज्ञापन

5 of 6
रचना अदलखा को बेस्ट ज्वैलरी के अवार्ड से सम्मानित करते पीयूष गोयल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजदरबार स्पेस हिसार शहर की एक मात्र ऐसी टाउनशिप है, जिसमें एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिलती हैं। आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर ओर भविष्य की सुविधाएं को ध्यान में रखकर ये टाउनशिप तैयार की गई है। राजदरबार की आधुनिक सुविधा और सुंदरता को देख कर हर किसी ने अपने सपनों का घर लेने की इच्छा जताई। अमर उजाला के फैशन शो के लिए अमर उजाला को बहुत बहुत बधाई। - पीयूष गोयल, मुख्य प्रबंधक, राजदबार स्पेस टाउनशिप
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैशन शो में अपनी प्रस्तुति देती प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैशन शो का आयोजन करवाना अमर उजाला का एक सराहनीय कदम है। शहर में इस तरह से कार्यक्रम होते रहने चाहिए। फैशन शो आज के दौर में एक जरूरत है और यंग लोगो को आगे मिलने का मौका मिलता है। हमें अपने आसपास की बेस्ट चीजों का पता लगता है। हिसार शहर में ऐसे आयोजन यहां की ड्रेसिंग सेंस को बढ़ाएगा। राजदरबार स्पेस वास्तव में बेहतरीन स्थान है। - अरुण गर्ग, सीईओ, अमोल स्टील प्राइवेट लिमिटेड

मां तुझे प्रणाम थीम के तहत अमर उजाला की ओर से फैशन शो में अपनी प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें