हरियाणवी कलाकार केडी ने बुधवार को राजू पंजाबी की फेसबुक पर लाइव आकर राजू पंजाबी के जीवन से जुड़ी कई जानकारियां दीं। अस्पताल में जब राजू को वेंटीलेंटर पर ले जा रहे थे तब राजू ने आखिरी शब्द अपने साथी जैलदार को बोले थे- जैले आज मैं नहीं बचूंगा। उन्होंने बताया कि राजू पंजाबी की संपत्ति को 400-500 करोड़ बताया जाना पूरी तरह से गलत है। राजू पंजाबी के लिए हिसार में मौन सभा रखेंगे, जिसमें सभी कलाकारों को साथ लेंगे। इस दौरान राजू को अपने बीच जिंदा रखने को लेकर फैसला लेंगे।