फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: परिजन गोवा पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश, गोवा में क्लब संचालक को सशर्त मिली जमानत

Wed, 07 Sep 2022 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

महिला सत्यबाला ने कहा कि गोवा के रिजॉर्ट और क्लब में सोनाली फोगाट एक दिन रुकीं। इस हत्याकांड के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र भी वहां रुके थे।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्य गोवा पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। परिवार के सदस्यों की शिकायत है कि गोवा पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर रही है। सोनाली फोगाट की जेठानी सत्यबाला ने कहा कि गोवा पुलिस की तरफ से दो वीडियो वायरल की गई। आरोप लगाया कि बाकी फुटेज गोवा पुलिस सामने नहीं ला रही है। 

महिला सत्यबाला ने कहा कि गोवा के रिजॉर्ट और क्लब में सोनाली फोगाट एक दिन रुकीं। इस हत्याकांड के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र भी वहां रुके थे। दोनों जगह कैमरे लगे हैं। इसके अलावा गोवा पुलिस की ओर से कोई वीडियो नहीं दी गई है। गोवा पुलिस को अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। 

सीएम कह दें तो किसकी हिम्मत, सीबीआई जांच न करवाए
मीडिया से बातचीत में सत्यबाला ने कहा कि दो दिन पहले यशोधरा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच की मांग कर चुकी है। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के पास कोई पॉवर नहीं है। वे सिर्फ लीपापोती कर रहे हैं। अगर, सीएम कह देंगे तो किसकी हिम्मत है सीबीआई जांच नहीं करवाए। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट के भाई। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोनाली के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि गोवा पुलिस से मंगलवार को संपर्क किया था। उनसे केस के बारे में पूछा था और सुधीर सांगवान द्वारा कबूलनामे पर बात की गई थी, लेकिन गोवा पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। बस यही कह रहे हैं कि जांच कर रहे हैं। हमें गोवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर कोई विश्वास नहीं है। अभी हमारे पास सीएम की तरफ से मुलाकात का कोई संदेश नहीं आया है। सरकार सीबीआई जांच करवाने में देरी कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट के परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी की आंखों में छलके आंसू 
बुधवार को सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे। परिवार वालों से बातचीत करने के बाद दोनों सोनाली की बेटी यशोधरा से मिले। इस दौरान यशोधरा की आंखों में आंसू छलक आए। भावुक होकर यशोधरा से सीएम से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग रखी।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
गोवा में क्लब संचालक को अदालत से सशर्त मिली जमानत
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपी क्लब संचालक एडविन को बुधवार अदालत से सशर्त जमानत मिल गई। वहीं, हत्या के मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र दो दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। वीरवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
गोवा पुलिस ने सोनाली की मौत के मामले में एनडीपीएन एक्ट के तहत सुधीर सांगवान, सुखविंद्र सिंह, क्लब संचालक एडविन नुनिस, नशा तस्कर दत्ता प्रसाद और रमाकांत मंद्रेकर के खिलाफ केस दर्ज किया था। गोवा पुलिस ने 27 अगस्त को एडविन, दत्ता प्रसाद और रमाकांत मासूपा अदालत में पेश कर पांच दिन रिमांड पर लिया था। आरोपी क्लब मालिक एडविन के वकील ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई जिसे अदालत ने खारिज कर दी थी। अब दोबारा आरोपी के वकील ने जमानत याचिका लगाई जिसे सशर्त मंजूर कर लिया। अदालत ने आरोपी को जांच में शामिल होने को कहा है। जमानत मिलने की पुष्टि डीजीपी जसपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें