फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलख जगाओ, नशा भगाओ: नशे की गिरफ्त में आधा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान से हो रही सप्लाई

Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/सिरसा/फतेहाबाद 
विज्ञापन
1 of 6
प्रदेश में नशे के कारण हुई मौत, रानियां में एक युवक द्वारा हाथ और पैरों पर इंजेक्शन लगाए जाने के बाद खराब हुए हाथ व पैर। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधा हरियाणा नशे की गिरफ्त में आ चुका है। 22 में से 11 जिलों में नशे का कारोबार दिन ब दिन फलफूल रहा है और इसकी लत से युवा बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब सीमा से लगते जिलों में युवा सिंथैटिक नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। प्रदेश सरकार गंभीरता से नशाखोरी को कम करने का प्रयास कर रही है, लेकिन नशामुक्ति केंद्र पूरे प्रदेश में जमीनी स्तर पर नहीं बन पाए हैं। नशा तस्करों और तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों का डाटा राज्य नारकोटिक्टस कंट्रोल ब्यूरो हॉक साफ्टवेयर और मोबाइल एप प्रयास के जरिये तैयार कर रहा है।

सिरसा, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला और नूंह नशे के गढ़ बन चुके हैं। मुख्यमंत्री का करनाल और गृह मंत्री का अंबाला जिला भी इस सूची में शामिल है। हरियाणा में पंजाब के अलावा दिल्ली और राजस्थान के रास्ते नशे की सप्लाई हो रही है। नशा तस्करों को पकड़ने के लिए बनाई गई स्पेशल टीमों के अधिकारियों की माने तो हेरोइन की सप्लाई मुख्य रूप से दिल्ली से हो रही है। पंजाब से हेरोइन की सप्लाई नाममात्र है। अफीम और चूरापोस्त राजस्थान से आ रहा है। मेडिकल नशे की सप्लाई के लिए दिल्ली और जींद गढ़ बना हुआ है। उड़ीसा से गांजा की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पुलिस हाईवे पर नाकेबंदी तक सीमित है, जबकि लिंक रोड से नशे की सप्लाई हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि अंतरराज्जीय ड्रग सचिवालय थ्री-ई पर काम कर रहा है। इसमें एनफोर्समेंट, एजुकेशन, एंगेजमेंट ऑफ सिविल सोसायटी शामिल है। अफसरों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीमों के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पंजाब के साथ लगती सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नशे की आपूर्ति करने वालों पर शिकंजा कसा है। तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए आंतरिक नीति को अमलीजामा पहना रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : प्रयागराज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठ चुका मुद्दा
बीते दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई नशे की चपेट वाले जिलों की बैठक में हरियाणा का मुद्दा भी उठ चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाह के साथ प्रदेश में नशे पर रोक की योजना सांझा की है। गृह मंत्री अनिल विज, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल नशे का कारोबार रोकने के लिए मुख्यमंत्री के साथ मिलकर समय-समय पर नई रणनीति बना रहे हैं। राज्य नार्कोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने विस्तृत राज्य कार्ययोजना तैयार की है। गांवों, वार्डों, कलस्टर, सब-डिवीजन, जिला व प्रदेश स्तर पर मिशन टीमें काम कर रही हैं। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के विरुद्घ जागरूक किया जा रहा है।

4 of 6
toll free
टोल फ्री नंबर पर दें जानकारी  : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उच्च अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों, तस्करों की सूचना टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर दें। यह 24 घंटे खुला रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
पुलिस की लापरवाही से आरोपी हो रहे बरी
नशा तस्करी के मामले में राज्य में सिरसा नंबर एक पर है। पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन ठोस सबूत पेश नहीं करने से कोर्ट को उन्हें बरी करना पड़ रहा है। वर्ष 2019-20 में 107 में से 77 केसों में आरोपी बरी हो गए। 27 फरवरी 2017 को डिंग पुलिस थाने के गृह भेदन निरोधक स्टाफ ने डिंग मोड़ पर दो युवकों को एक किलो 765 ग्राम अफीम के मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपियों को सबूतों के अभाव व जांच अधिकारी के अयोग्य होने के कारण बरी कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई राजाराम थे।

कोर्ट ने एसआई राजा राम के रिकॉर्ड की पड़ताल की तो पता चला कि वह एसआई नहीं बल्कि ईएसआई हैं और एचसी का वेतन ले रहा है। साथ ही इंटरमीडिएट स्कूल का कोर्स भी नहीं किया हुआ था। राजाराम जांच अधिकारी के तौर पर एएसआई रैंक का अधिकारी नहीं था। एक हेड कांस्टेबल रिकवरी कैसे कर सकता है। राजाराम जांच करने और शक्तियों का प्रयोग के लिए सक्षम नहीं पाया गया। इसके अलावा पुलिस आरोपियों से अफीम बरामदगी के ठोस सबूत भी पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bhupinder Hooda - फोटो : pti
नशे में बर्बाद हो रहे युवाओं का तमाशा देख रही सरकार : हुड्डा
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ते नशे पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान लगातार नशे और अपराध की गिरफ्त में फंसता जा रहा है और भापजा-जजपा सरकार युवाओं की बर्बादी का तमाशा देख रही है। सिर्फ सिरसा जिले की रिपोर्ट बताती है कि यहां के 20 फीसदी लोग नशे की चपेट में है। पिछले 15 दिन में नशे की ओवरडोज से 7 मौतें हो चुकी हैं। सिरसा में पिछले 8 साल के दौरान सवा लाख से ज्यादा लोग नशा मुक्ति के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। इनके अलावा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, अंबाला, हिसार, रोहतक, गुड़गांव ही नहीं पूरे हरियाणा में नशा चिंताजनक तरीके से फैल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें