फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: मां ने ली बेटे की जान तो कहीं बेटे ने परिवार किया खत्म, हरियाणा में वो पांच वारदात जिनसे दहल गए थे लोग

Mon, 27 Dec 2021 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा में 2021 में हुई दिल दहला देने वाली घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला
देसां मै देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा। हरियाणा के बारे में यह काहवत बहुत मशहूर है। हरियाणा को खान-पान, खेल-कुश्ती-अखाड़े, खेत खलियान, यहां की ठेठ खड़ी बोली व हंसी-मजाक व हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। आपसी भाइचारे की मिसाल भी यहां खूब दी जाती है। समाज में भाइचारा बनाए रखने के लिए खाप भी निरंतर प्रयास करती रहती हैं। लेकिन हरियाणा में 2021 में कुछ ऐसी वारदात हुईं, जहां अपनों ने ही अपनों की जान ली। कुश्ती अखाड़ाें की साख पर नकारात्मक प्रभाव गया। इन घटनाओं ने दिल को दहला दिया था। कहीं कोच ने अपने ही प्रशिक्षुओं की तो मां ने बेटे की जान ले ली, तो कहीं बेटे ने परिवार को ही खत्म कर दिया। वहीं कुछ दिन पहले ही हिसार में एक परिवार के मुखिया ने अपने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाकर खुद आत्महत्या कर ली। 

 
विज्ञापन

2 of 6
अखाड़ा हत्याकांड में गई थी छह लोगों की जान। - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के जाट कॉलेज अखाड़ा में कोच ने सात को मारी गोली
फरवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में शुक्रवार रात हरियाणा के रोहतक में जाट कॉलेज अखाड़ा में कुश्ती कोच सुखविंद्र ने एक के बाद एक सात लोगों को गोली मार दी। मुख्य कोच मनोज मलिक, उसकी पत्नी साक्षी मलिक, बेटे सरजात, मथुरा निवासी महिला पहलवान पूजा, मोखरा निवासी प्रदीप व मांडोठी निवासी सतीश और मदीना निवासी अमरजीत को गोली मार दी गई थी। पांच ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि मासूम सरताज की बाद में मौत हुई थी। अमरजीत बच गया था। अमरजीत के मुंह पर गोली लगी थी। वहीं कुछ को सिर में गोलियां मारी गई थी। मामले में पुलिस ने अखाड़े के कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में बंद है।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर खोदाई कर शव को निकालते दूसरी ओर जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर घर में ही शव दफनाया, ऊपर चिनवाया फर्श  
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी महिला सुनीता ने बताया था कि बताया कि उसका बड़ा बेटा कर्मपाल उससे झगड़ा करता रहता था। उससे जान का खतरा बना हुआ था। इसलिए छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को घर के स्टोर रूम में 6 जून की रात को दफना दिया। हरियाणा के रोहतक जिले महम चौबीसी कस्बे के गांव सैमाण में 15 अगस्त को दो माह से लापता युवक का शव घर में ही दफन मिला। दो माह से लापता कर्मपाल उर्फ राहुल (23) की हत्या उसकी मां ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने 15 अगस्त के दिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कमरे का फर्श तोड़कर उसका क्षत-विक्षत शव बाहर निकलवाया था। 




15 दिन बुआ से मिलने नहीं आया तो हुआ था शक
महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया था कि पेटवाड़ा गांव निवासी सतीश ने शिकायत दी थी कि उसका साला सत्यवान राजमिस्त्री का काम करता है। उसके दो बेटे राहुल व विकास हैं। अक्सर राहुल की अपनी मां के साथ घरेलू कारणों के चलते अनबन रहती थी। राहुल अपनी बुआ से मिलने के लिए हर 15 दिन में पेटवाड़ा आता था, लेकिन दो माह से ज्यादा समय से नहीं आ रहा था। उन्होंने राहुल की मां सुनीता पर बेटे की हत्या करने और घर में ही शव दफनाने की आशंका जाहिर की थी। 

शव घर में दफनाकर घर पर जड़ दिया था ताला
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महिला सुनीता ने बताया था कि 6 जून को घर में झगड़ा करने के कारण उसने छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर रस्सी से राहुल का गला घोंट दिया। शव को बाहर निकालने पर पकड़े जाते, इसलिए घर के अंदर ही दफन करने का निर्णय लिया। रात के अंधेरे में स्टोर रूम के अंदर चार से पांच फीट खोदाई की। इसके बाद शव को उसी के अंदर दफन करके मिट्टी डाल दी। कहीं शव से बदबू न आने लगे, इसलिए अगले दिन सीमेंट का फर्श बनवा दिया। उसी दिन मां-बेटा घर को ताला लगाकर चले गए। कंकाल की डीएनए से पहचान की गई।

4 of 6
अभिषेक (लाल घेरे में) ने कर दी थी पूरे परिवार (साथ में खड़े माता-पिता व बहन) की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने की परिवार के चार लोगों की हत्या
हरियाणा के रोहतक में अगस्त 2021 के अंतिम सप्ताह में चार लोगों के शव मकान में मिले। चारों की हत्या गोली मारकर की गई थी। छह दिन बाद हत्या का राज खुला। परिवार के चार लोगों की हत्या मृतक प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू ने ही की थी। पिता प्रदीप मलिक उर्फ बबलू पहलवान (45), मां बबली (40) व नानी रोशनी (60)व बहन 19 वर्षीय नेहा उर्फ तमन्ना के सिर में गोली मारी गई थी। वारदात का कारण अभिषेक का समलैंगिक होना व बहन के नाम प्रॉपर्टी कराने से नाराजगी बताया गया। पुलिस जांच के अनुसार अभिषेक अपना जेंडर चेंज करवाना चाहता था।
विज्ञापन

5 of 6
रेसलर निशा और सूरज का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत में कोच ने महिला रेसलर, उसके भाई व मां को मारी गोली
नवंबर के दूसरे सप्ताह में हरियाणा के सोनीपत के गांव हलालपुर में कुश्ती अकादमी में राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज व उनकी मां धनपति को कोच ने गोलियां मार दी। इसमें गांव हलालपुर की महिला पहलवान निशा और उसके छोटे भाई सूरज की मौत हो गई थी। धनपति वारदात में घायल हो गईं थी। धनपति ने हत्या का आरोप कुश्ती अकादमी संचालक पवन कुमार, उसकी पत्नी सुजाता और दो सालों अमित व सचिन सहित अन्य लोगों पर लगाया था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। धनपति ने आरोप लगाया था कि आरोपी बेटी के साथ गलत हरकत करता था, जिसका विरोध करने व उसे जानकारी देने पर वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोक्ष के लिए अपने पूरे परिवार की हत्या करके की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोक्ष प्राप्ति के लिए परिवार किया खत्म 
दिसंबर 2021 के अंत में हिसार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हरियाणा के हिसार जिले के नंगथला गांव में अल सुबह पर्यावरण प्रेमी 40 वर्षीय रमेश वर्मा ने अपना पूरा परिवार उजाड़ लिया। आरोपी ने पहले दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी को खीर में जहर दिया और सोने के बाद लोहे की कुदाल से चारों की हत्या कर दी। कुछ देर बाद उसने एक वाहन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। एक परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। इस दौरान पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए। एक मृतक की जेब और दूसरा उसके कमरे में रखी कॉपी में मिला। पुलिस के अनुसार रमेश वर्मा ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह मोक्ष के लिए अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर जान दे रहा है। रमेश वर्मा ने पहले खीर में अपनी 35 वर्षीय पत्नी सविता देवी, 14 वर्षीय बेटी अनुष्का, 13 वर्षीय बेटी दीपिका, करीब 10 वर्षीय बेटे केशव को जहर दिया। उसके बाद सभी की लोहे की कुदाल से वार कर हत्या की। छोटी बेटी दीपिका के सिर पर वार के ज्यादा निशान मिले थे। रमेश का शव बरवाला मार्ग पर मिला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें