नारनौल में खेत में जमा पाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फसलों को हो सकता है फायदा
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ी हुई ठंड रबी की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, विशेषकर गेहूं की फसल के लिए ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट होने के चलते सर्दी भी अपने तेवर दिखा रही है। चिकित्सक इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं।
बढ़ती ठंड फसलों के लिए लाभदायक लेकिन पाले से होगा नुकसान
बढ़ती ठंड को किसान फसल के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। किसान रोहताश, विनोद, महाबीर, उमेद, प्रीतम, जगदीश, नागर आदि ने बताया कि ठंड में फसलों की वृद्धि तेजी से होती है और सर्दी से जमीन में नमी आ जाती है जिससे उन्हें फसल में जल्दी पानी भी नहीं देना पड़ता। कड़ाके की ठंड व कोहरे से फसलों पर पाला का संकट बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि पाला पड़ने से सरसों में पत्ते मुरझाने एवं फूल के खराब होने से फलियां कमजोर होने की आशंका बन जाती है।