भिवानी में राजस्थान के दो भाईयों को जिंदा जलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मृतकों के साथ पहले मारपीट की गई फिर उन्हें जलाया है। मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस सांझा तौर पर भी मामले की तहकीकात में आपसी सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
दो भाईयों को जिंदा जलाए जाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी के लोहारू के गांव में बोलेरो गाड़ी के अंदर राजस्थान के दो भाइयों को जिंदा जलाए जाने के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव जलाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। मौके पर मिली गाड़ी के सामने, पीछे और साइड की खिड़कियों के सभी शीशे तोड़े गए थे। जिसके बाद पैट्रोल छिड़ककर दोनों युवकों के शवों को गाड़ी की पिछली सीट पर जिंदा जलाए जाने की आशंका है। गाड़ी की सीट और शवों की हालत देख कर लग रहा है कि दोनों मृतक युवकों के हाथों को भी बांधा गया था।
ये था पूरा मामला
राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना में इस्माइल ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर नासिर और जुनैद के अपहरण का केस दर्ज किया था। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके दो चचेरे भाई नासिर और जुनैद दोनों अपनी बोलेरो गाड़ी में ससुराल गए थे। रात को वहीं रुक गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
सुनसान जगह पर खड़ी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आठ-दस लोगों ने की मारपीट
जांच में सामने आया है कि नासिर और जुनैद सुबह छह बजे जब वापस बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तभी करीब आठ दस लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में ही दोनों का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर जली बोलेरो गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी के चैसिस नंबर से हुई थी पहचान
लोहारू पुलिस ने जली हुई बोलेरो गाड़ी के चेसिस नंबर से दोनों मृतकों के बारे में पता लगाया, जिसके बाद भरतपुर गोपालगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ रामनरेश लोहारू पुलिस थाना पहुंचे। एसएचओ ने दोनों मृतकों की पहचान गांव घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद के रूप में कर दी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया।
4 of 5
मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस साझा तौर पर करेंगी जांच
कस्बा लोहारू के गांव बारवास की बणी के कच्चे रास्ते पर बुधवार रात को बोलेरो गाड़ी के अंदर राजस्थान के दो भाइयों को जिंदा जलाए जाने के मामले की जांच भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना की टीम करेगी। अपहरण, हत्या और शव को ठिकाने लगाने के मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस साझा तौर पर भी मामले की तहकीकात में आपसी सहयोग करेंगी
पूरी तरह जले हुए मिले थे शव
वहीं शवों का रोहतक पीजीआई में शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें मृतकों के परिजनों से डीएनए मिलान के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी, क्योंकि दोनों शव पूरी तरह जल चुके हैं और सिर्फ उनके कंकाल बचे हैं।