करवा चौथ रविवार को बड़े ही आस्था भाव व उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु की कामना लिए सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जल व्रत रहकर शाम को शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
2 of 8
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चंद्रमा को चलनी में देखने के बाद पति को देखकर जल ग्रहण कर व्रत को पूर्ण किया। पति व पत्नी ने जीवन भर साथ निभाने का एक दूसरे से भरोसा भी जताया।
विज्ञापन
3 of 8
करवा चौथ पूजा करते आरान्या सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिनभर व्रत रहकर शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की। चंद्रमा, शिव परिवार, गौरी गणेश की विधिपूर्वक पूजा की।
4 of 8
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसमें मिट्टी का करवा, सीक, चावल के आटे का फरा से पूजा-अर्चना कर फल, फूल व मिठाई भी अर्पण किया। करवा चौथ व्रत की कथा भी सुनी। शाम सात बजकर 40 मिनट पर जैसे ही चंद्र उदय होना शुरु हुआ पटाखे फूटने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महिलाएं पूजा की थाली सजाकर चंद्रमा का दर्शन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी में जलता हुआ दीया रखकर चांद को देखने के बाद ही उसी प्रकार पति को भी देखने की परंपरा का निर्वहन किया। पति ने अपने हाथों से पत्नी को कुछ मीठा खिलाने के बाद जल पिलाकर व्रत को पूर्ण कराया। पूजा-अर्चना के समापन के बाद व्रती महिलाओं ने पारण भी किया।
विज्ञापन
6 of 8
करवा चौथ पूजा के बाद रामगोपाल वर्मा अपनी पत्नी सरिता वर्मा के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यहां हुई समूह में पूजा
व्रती महिलाएं शहर के कई जगहों पर समूह में पूजा-अर्चना की। इसमें मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर में महिलाओं ने समूह बनाकर एक साथ पूजा की व करवा चौथ की व्रत कथा सुनी।
विज्ञापन
7 of 8
शालिनी वर्मा अपने पति शिव कुमार वर्मा के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसी क्रम में पैडलेगंज गुरुद्वारा में काफी संख्या में शाम से ही महिलाएं इकट्ठा होने लगीं।
राजेंद्र नगर ईस्ट के सुबोध चंद्र वर्मा अपनी पत्नी जागृति वर्मा के साथ
- फोटो : स्त्रोत- व्यक्तिगत
पूजा करने के बाद चांद के उदय का इंतजार किया। चांद निकलने के बाद अर्घ्य दिया। बेतियाहाता हनुमान मंदिर, असुरन विष्णु मंदिर, तारामंडल, गोरखनाथ मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर परिसर में समूह में पूजा-अर्चना की गई।
सोशल मीडिया पर फोटो डालने की लगी होड़
करवा चौथ का पूजन-अर्चन जैसे ही समाप्त हुआ। पति-पत्नी ने सेल्फी संग फोटो करने शुरू किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो डालने का सिलसिला शुरु हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने कमेंट भी किए।