फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का खौफ: हमलावर हुए बंदर, लाठी-डंडा ले लोग खुद कर रहे सुरक्षा- गांव में फैली 'अजीब दहशत'

Mon, 21 Oct 2024 12:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
हमलावर बंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खोराबार के लहसड़ी गांव में बंदरों का एक झुंड कुछ दिनों से उत्पात मचाए हुए है। झुंड की सुरक्षा को लेकर वह हमलावर हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
झुंड में लाठी डंडा लेकर बंदर की तलाश करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले बगल के गांव बर्बसपुर में एक बंदर की मौत हो गई थी। ऐसी चर्चा है कि उसे किसी बाइक वाले ने ठोकर मार दी थी।
विज्ञापन

3 of 8
हमलावर बंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद से ही बंदरों का झुंड दो पहिया वाहनों को देखते ही हमला कर दे रहा है। बंदरों के उत्पात से गांव में दहशत का माहौल है। रविवार को दोपहर एक बजे लहसड़ी गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

4 of 8
हमलावर बंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थोड़ी दूर पर कुछ बच्चे हाथ में डंडा लेकर घूम रहे थे। पूछने पर बताया कि बंदरों के डर से वह डंडा लेकर चल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बंदर चार से पांच लोगों को काट चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हमलावर बंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पहले ही गांव के युवक के पैर में काट लिया। उसके बाद से ही गांव में दहशत बढ़ गई है। डर के कारण गांव की महिलाएं छत पर कपड़ा सुखाने के लिए भी नहीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 8
हमलावर बंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं का कहना है कि बंदर कब कहां से आकर हमला कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। लहसड़ी में शनिवार को दोपहर में खूंखार बंदर ने 25 वर्षीय निखिलेश को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

7 of 8
हमलावर बंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंदर ने उसके पैर में काटकर मांस का टुकड़ा निकाल दिया था। वह फौज में जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन अब उसकी तैयारी प्रभावित हो गई है। डॉक्टर सर्जरी की बात कह रहे हैं। बाइक वालों को दौड़ा रहा : गांव के लोगों का कहना है कि बंदरों के झुंंड में से एक ही बंदर हमला कर रहा है। खासतौर पर बाइक वालों को देखकर वह तेजी से काटने को दौड़ रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
हमलावर बंदर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव की सोनाली ने बताया कि पिछले दिनों बगल के गांव में एक बंदर की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही यह हमलावर हो गए हैं। अब तो घर से निकलने में भी डर लग रहा है। विजय ने कहा कि हम लोग बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे। वीरेंद्र का कहना था कि जल्द से जल्द बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो यह कई लोगों को घायल कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें