फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून: गोरखपुर-बस्ती मंडल में झूम के बरसे बादल, जलभराव से परेशान हुए लोग, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2020 04:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मानसून अपने पूरे शबाब पर है। गोरखपुर- बस्ती मंडल में झुमके बारिश हो रही है। इसकी वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव भी हो रहा है। शुक्रवार रात से शनिवार दिनभर गोरखपुर बस्ती मंडल के विभिन्न इलाकों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा होती रही।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
सबसे ज्यादा बारिश डुमरियागंज में 96 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं सलेमपुर में 74, निचलौल में 62.5 मिलीमीटर तो नौतनवा में 55 मिलीमीटर बारिश हुई। साथ ही गोरखपुर में 41.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इसे भी पढ़ें- तस्वीरें: सरयू व राप्ती नदी उफनाई, आधा दर्जन गांव पानी से घिरे, ग्रामीणों के उड़े होश
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से गोरखपुर में भारी बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक बारिश के ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में रविवार को भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार को सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, खलीलाबाद जिलों में बारिश हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhnath Road - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ रोड और मेडिकल कॉलेज रोड पर परेशानी
निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे बन रहे नाले की वजह से गोरखनाथ रोड और मेडिकल कॉलेज रोड पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मेडिकल कॉलेज रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों के लोगों को हो रही है। मुख्य नाले के ऊंचा होने के कारण पानी का बहाव ठप हो गया है।

इसे भी पढ़ें- पांच नदियों से घिरा है गोरखपुर, बाढ़ से बचाव के लिए बनीं 86 चौकियां, एनडीआरएफ की दो कंपनी अलर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें