gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बारिश से जिले में तमाम स्थानों पर जलभराव
महराजगंज जिले में बीते कई दिनो से रूक रूक कर बारिश हो रही है। कभी रात में बारिश तो कभी दिन में बारिश हो रही है। शनिवार की रात नौतनवां क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई। शहर में फरेंदा रोड के किनारे कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है। वहीं जिले के निचलौल, सिंदुरिया, मिठौरा, जगदौर, चौक, लेहडा बाजार, घुघली, पनियरा समेत अन्य क्षेत्रो में क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी रुकने से लोगों को समस्या हो रही है। मौसम विशेष कैलाश पांडेय ने बताया कि नौतनवां में 105 एमएम, निचलौल में 61.6 एमएम, महराजगंज में 36 एमएम बारिश हुई है।