गोरखपुर जिले में झमाझम बारिश ने शहर के नालों की सफाई की पोल खोल दी है। 41 मिलीमीटर हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़क के अलावा लोगों के घरों तक में नाले का पानी भर गया। इन मुहल्ले में रहने वाले लोगों को पानी निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। मानसून की बारिश से पहले नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए अभियान चलाकर जलभराव वाले इलाकों को चिन्हित किया था। उन इलाकों में पड़ने वाले सभी नालों और नालियों को साफ कराने का दावा किया था। मानसून की पहली बारिश में ही निगम के ये दावे सच साबित नहीं हुए।
हालत यह है कि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी रेगुलेटर से लेकर नाला सफाई तक के कार्य में जुट रहे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव से निपटने की तैयारियों की परख की।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
शनिवार शाम से रविवार शाम तक जिले में करीब 41 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे मुई सुघरपुर, बशारतपुर, देवरिया रोड पर बसुंधरा, चक्सा हुसैन, तुलसीपुरम और काशीपुरम मोहल्लों की सड़कों पर भानी भर गया।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
मोहनापुर, महुईसुघरपुर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। फुलवरिया मोहल्ले में सड़क पर पानी लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं। ऐसे में पैदल ही गंदे पानी के बीच भीग कर चलना पड़ा।
4 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
नाला सफाई में जुटी रहीं निगम की टीमें
नगर निगम की टीमों ने फुलवरिया नरकटिया, नाना बसंतपुर रेगुलेटर की सफाई की। रेल विहार फेज- 1 से त्रिपाठी पान भंडार, चक्सा हुसैन नूरी मस्जिद के आगे नाला सफाई हुई। विशेष सफाई अभियान इंजिनियरिंग कॉलेज व महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, राजनगर, शक्तिनगर, शिव नगर बशारतपुर में चला।
जलभराव की समस्या को दूर करने के उपाय को लेकर निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला।
रेगुलेटर एवं पंपों के आस-पास सफाई कराई गई। संपवेल नालों की सफाई के लिए नगर आयुक्त की बैठक में निर्देशित किया गया कि 40-40 सफाईकर्मियों के अतिरिक्त चार पोकलेन मशीनें लगाएं। रेगुलेटरों की सफाई के लिए 20 सफाईकर्मियों को तैनात करें।