फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह: कोरोना से लड़ने में मदद करेगा विटामिन 'ए', पांच साल तक के बच्चों के लिए है अनिवार्य

Thu, 05 Aug 2021 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
विटामिन-ए। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले विशेषज्ञ बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने की सलाह दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. छेत्रपाल यादव ने बताया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए पिलाने से बच्चों में संक्रमण की आशंका काफी कम हो जाती है। इससे इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ती है।

डॉ. छेत्रपाल ने बताया कि बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने से शरीर की एपिथीलियल लेयर मजबूत होती है। यह परत हर बच्चे के रिसपैरेट्री ट्रैक यानी श्वसन तंत्र में भी होती है। यदि बच्चे के रिसपैरेट्री ट्रैक की एपिथीलियल लेयर मजबूत रहेगी तो कोरोना वायरस भी इस परत पर अतिक्रमित करने में कमजोर होगा। इससे वायरस के श्वसन तंत्र से भीतर जाने की गुंजाइश भी काफी कम हो जाती है। बताया कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी को अपने बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनाए रखने की आवश्यकता है। इसके लिए विटामिन-ए काफी मददगार साबित हो सकता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यह वसा में घुलनशील विटामिन है और यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। बताया कि सीएनएनएस की वर्ष 2016-18 की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक से चार वर्ष तक के 16.9 प्रतिशत बच्चे विटामिन-ए की कमी से ग्रस्त हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विटामिन-ए की कमी से नुकसान
एनीमिया, रोग प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होना, आंखों की रोशनी कम होना, अंधापन होना, आंखों में आंसू न बनना, त्वचा रूखी हो जाना और मुंह में छाले, दस्त जैसी समस्या होना।

4 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
इस तरह पिलाई जाती है विटामिन-ए की खुराक
नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों विटामिन-ए की खुराक दी जाती है। नौ से 12 माह तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण के दौरान एमआर के प्रथम टीके के साथ एक मिलीलीटर (एमएल) विटामिन ए की खुराक पिलाई जाती है। जबकि 16 माह से 24 माह के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके के साथ दो एमएल की खुराक देनी होती है। हर छह माह पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान दो वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो एमएल विटामिन ए पिलाया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
जिले में छह माह तक के करीब छह लाख बच्चे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन बच्चों का हर हाल में नियमित टीकाकरण कराएं। टीका लगवाने से कई संक्रामक बीमारियों का खतरा खत्म हो जाता है। साथ ही कोविड से भी बचाव हो सकेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह 28 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत आशा/स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने का निर्देश दिया गया है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें