फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव : भारत-नेपाल सीमा सील, सरहद पर रोके गए सैकड़ों लोग

Mon, 19 Apr 2021 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल की सोनौली सीमा पंचायत चुनाव के मतदान के मद्देनजर रविवार की रात दस बजे से सील है। सोमवार को मतदान संपन्न होने तक बंद रहेगा। सोमवार की सुबह छह बजे से तमाम भारतीय एवं नेपाली नागरिकों को दोनों तरफ सीमा पर रोक दिया गया है। केवल गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल के सीमावर्ती कस्बा बेलहिया में रविवार की रात से सोमवार सुबह तक करीब 100 लोग भारत में आने के लिए रोके गए हैं। नेपाल पुलिस भी सरहद पर भीड़ नहीं रहे, इसलिए उन्हें बस पार्क पर ही रोक दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
सीमा पर सीसीटीवी कैमरों व खोजी कुत्तों की सहायता से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को सतर्क किया गया है।

4 of 5
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सरहद पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में सभी स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। क्षेत्राधिकारी अपने- अपने क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में महराजगंज जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 3028 बूथों पर मतदान जारी है। मतदान प्रारंभ होते ही जहां अधिकांश बूथों पर कम संख्या में मतदाता नजर आए, वहीं कुछ बूथों पर सुबह से ही मत डालने की कतार लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें