गोरखपुर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 800 के पार गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 817 नए केस मिले हैं। साथ ही 19 मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें 11 गोरखपुर के रहने वाले हैं। अन्य कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और बस्ती के निवासी हैं। हालांकि विभाग जिले की दो मौतों को ही पोर्टल पर अपलोड कर सका है। इसके बाद से मौतों की संख्या 382 पहुंच गई है। संक्रमितों में माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 817 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 28780 हो गई है। इसमें से 22602 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में अब तक 382 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5794 पहुंच गया है। बताया कि रविवार को शहरी थाना क्षेत्र में 284 नए केस मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में कुल 494 संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा केस मिलने की वजह चुनाव के दौरान लोगों की आवाजाही है। वहीं, 39 ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन
3 of 6
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
बीआरडी में मरने वालों में 11 गोरखपुर के शामिल
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे के अंदर 19 संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 11 गोरखपुर के रहने वाले हैं। मृतकों में बेलीपार के 95 वर्षीय बुजुर्ग, चाका की 57 वर्षीय महिला, तिवारीपुर के 58 वर्षीय व्यक्ति, शिवपुर की 62 वर्षीय महिला, शाहपुर की 45 वर्षीय महिला, गोला का 70 वर्षीय पुरुष, परमेश्वपुर की 55 वर्षीय महिला, सिकरीगंज का 60 वर्षीय व्यक्ति, तिवारीपुर का 35 वर्षीय युवक, पिपराइच का 44 वर्षीय व्यक्ति, और बेतियाहाता के 90 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा बस्ती के 46 वर्षीय व्यक्ति, देवरिया के 68 वर्षीय, 65 वर्षीय, 59 वर्षीय व्यक्ति और 38 साल का युवक, महराजगंज की 55 वर्षीय महिला, कुशीनगर की 55 वर्षीय महिला, सिद्धार्थनगर की 54 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सभी की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में हुई है।
4 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
माइक्रोबॉयोलॉजी के आधा दर्जन कर्मचारी संक्रमित
बीआरडी मेडिकल कालेज में एक बार फिर से कोरोना ने इंट्री मार दी है। बीआरडी के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में आधा दर्जन कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। संक्रमितों में चार कंप्यूटर ऑपरेटर और दो लैब तकनीशियन शामिल हैं। इसके बाद से हड़कंप मच गया है। रविवार को सुबह विभाग को सैनिटाइज कराया गया। लैब को भी विसंक्रमित कराया गया। बीआरडी प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारियों के कमी की जानकारी दी। कर्मचारियों की कमी से कोरोना जांच और रिपोर्ट के जारी होने में देरी का हवाला दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो कंप्यूटर ऑपरेटर बीआरडी से संबद्ध किए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
इन नंबरों पर ले सकते हैं सलाह
गोरखपुर। कोविड महामारी के बीच सेवा भारती गोरक्षप्रांत की ओर से अनुभवी चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई है। टीम में शामिल डॉक्टरों के नंबर जारी करते हुए निशुल्क चिकित्सीय परामर्श मरीज ले सकते हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त सह सेवा प्रमुख डॉ. राजेश चन्द्र गुप्त ने दी है। बताया कि दोपहर 12 बजे से लेकर चार बजे तक लोग संपर्क कर चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं।
भर्ती होने के लिए यहां कर सकते हैं सपर्क
जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि रविवार को कोविड इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से 15 से अधिक कोविड मरीजों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फोन पर सलाह देकर उन्हें सुरक्षित भर्ती कराते हुए इलाज भी कराया जा रहा है। बताया कि कोविड के मरीज भर्ती होने से पहले 9532797104, 9532041882, 0551-2202205, 0551-2204196 पर संपर्क कर सकते हैं। मरीजों को लेकर सीधे सरकारी अस्पतालों में न जाएं।