छठवें चरण के चुनाव (तीन मार्च) में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की भी परीक्षा होगी। सब अपनी पुरानी सीट से चुनाव मैदान में हैं। सबके सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती है। ज्यादातर मंत्री त्रिकोणीय या फिर चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे हैं।
गोरखपुर-बस्ती मंडल का चुनाव तीन मार्च को होगा। इन मंडलों के सात जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद और श्रीराम चौहान भी चुनाव मैदान हैं। सबकी निगाहें इन सीटों पर लगी हैं। जीत-हार का समीकरण देखा जा रहा है।