उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी गांव में दो दिवसीय लोकरंग उत्सव शनिवार की रात में शुरू होगा। इस आयोजन में असम के बिहू नृत्य, बुंदेलखंड के राई नृत्य, राजस्थानी लोकगीत के अलावा पूर्वांचल के लोक नृत्य फरूवाही और पटना के लोक गायन हिरावल की भी प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम से पहले पूरा गांव कला ग्राम में तब्दील हो गया है।