फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 281 संक्रमित, 18 मरीजों ने गंवाई जान

Wed, 19 May 2021 08:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमितों की संख्या में मंगलवार को काफी कमी देखी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 281 नए मरीज मील हैं। जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 18 मरीजों की मौत हुई है। इनमें सात गोरखपुर, दो महराजगंज, तीन देवरिया, दो कुशीनगर, दो बिहार, एक सिद्धार्थनगर व एक संतकबीरनगर के रहने वाले हैं। हालांकि विभाग ने पांच पुराने मौत के मामलों को ही पोर्टल पर अपलोड किया है। इसके बाद से कुल मौतों की संख्या 576 हो गई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 55385 हो गई है। इनमें 48820 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 6411 से घटकर 5989 पहुंच गए हैं। वहीं मंगलवार को जिन लोगों की मौत हुई उनमें कैंट की 44 वर्षीय महिला, गुलहरिया का 45 वर्षीय युवक, साहेबगंज की 60 वर्षीय महिला, बेलघाट की 65 वर्षीय महिला, गोरखनाथ की 72 वर्षीय महिला, रामगढ़ताल की 50 वर्षीय महिला, कुसम्ही बाजार की 30 वर्षीय महिला शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
अन्य मृतकों में कुशीनगर की दो महिलाएं, सन्तकबीरनगर का एक बुजुर्ग, देवरिया के दो बुजुर्ग और एक महिला, बिहार का एक युवक और एक महिला, सिद्धार्थनगर का युवक और महराजगंज के दो व्यक्ति शामिल हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। कोविड के लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
संक्रमण मुक्त हुए 850 मरीज
कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह भी है कि अब मरीजों के मिलने की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। मंगलवार को 24 घण्टे के अंदर 850 मरीज ठीक हुए हैं। विभाग का मानना है कि धीरे धीरे संक्रमण रफ्तार और कम होगी। 

4 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
40 दिन बाद मिले इतने कम मरीज
कोरोना संक्रमण के बीच 40 दिन बाद ऐसा है जब कोविड मरीजों का आंकड़ा 250 के अंदर रहा है। इससे पहले आठ अप्रैल को 212 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों का आंकड़ा 500 के पार होता चला गया। यहां तक कि मरीजों की संख्या 1500 तक पहुंच गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
एम्स में भर्ती हुआ एक मरीज
एम्स में बने कोविड अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज भर्ती हुआ। शुरुआती तौर पर अभी केवल 10 बेड का कोविड अस्पताल एम्स में शुरू किया गया है। जबकि यहां 30 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। बताया जा रहा है कि एम्स में कोरोना मरीजों की जांच भी शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक परिवार में दो की मौत से सनसनी 
जिले के गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में मंगलवार को एक परिवार में दो मौतों से सनसनी फैल गई। हालांकि दोनों की कोरोना जांच नहीं हुई थी। सांस लेने में तकलीफ ज्यादा थी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पांच बजे विश्वनाथ (60) की मौत हो गई। वह एक सप्ताह से निजी अस्पताल में भर्ती थे। मौत के बाद परिजन शव श्मशान घाट ले जा रहे थे। इसी बीच पता चला कि मृतक के बड़े भाई की पत्नी फूलमती (95) की भी मौत हो गई। गांव के राजेंद्र ने बताया कि परिवार की एक बहू की मौत दो मई को हो चुकी है। एक पखवाड़े के अंदर लगातार तीन लोगों की मौत से पूरा परिवार बिखर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें