gorakhpur Lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
जरूरी सामानों की ऑनलाइन होम डिलीवरी जारी रहेगी
जिलाधिकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान डेयरी और दूध, पशुचारा, फार्मास्युटिकल्स, दवाएं और चिकित्सा उपकरण की होम डिलीवरी जारी रहेगी। बैकों के एटीएम खुले रहेंगे। दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, प्रसारण और केबल सेवाएं देने वाले कर्मचारी भी आ-जा सकेंगे। इसी तरह आवश्यक वस्तुओं का वितरण ई-कामर्स के माध्यम से हो सकेगा।
गोरखपुर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि अब शनिवार और रविवार की तरह सोमवार को भी लॉकडाउन रहेगा। जैसे दो दिनों के लिए व्यवस्था बनाई गई थी, वही सोमवार को भी जारी रहेगी। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। दूध, दवा, अस्पताल आदि जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें, प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी में ही कोई घर से बाहर निकले। निर्देशों की अनदेखी कर बेजा सड़क या मोहल्लों की गलियों में घूमता मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।