फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है यूपी की यह तेज तर्रार महिला आईएएस, मां की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

Fri, 19 Feb 2021 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ आईएएस अनुज मलिक। - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की एक तेज तर्रार आईएएस के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपनी सूझ बूझ, कड़ी मेहनत और ईमानदारी की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बता दें कि इन दिनों वह मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई का मौका पाने वाले छात्रों के मार्गदर्शन का काम कर रही हैं। वे विद्यार्थियों को इस लक्ष्य के साथ प्रशिक्षित कर रही हैं कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, यहां तक पहुंचने के लिए कई बाधाएं पार कीं, पर कभी धैर्य नहीं खोया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए इनकी संघर्ष की दास्तां...
विज्ञापन

2 of 5
आईएएस अनुज मलिक। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि 2017 बैच की तेज तर्रार आईएएस जनपद के खजनी की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम अनुज मलिक ने पहली बार में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली। इसके लिए अनुज ने कड़ी मेहनत की। मां राजेश देवी ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। हौसला तो बढ़ाया ही, दिशा भी दी। बकौल, अनुज वर्ष 2015 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। दिल्ली में एक साल घर पर रहकर तैयारी की। कठिन परिश्रम किया। लिहाजा, पहले ही प्रयास में चयन हो गया। तैयारी के समय विषय का चयन कड़ी चुनौती थी। मनोविज्ञान चुना तो सहपाठियों ने एतराज जताया।
विज्ञापन

3 of 5
आईएएस अनुज मलिक। - फोटो : अमर उजाला।
अनुज ने बताया कि मैं भी असमंजस में पड़ गई, क्योंकि मनोविज्ञान विषय से चयन कम होता है। मां ने जब सुना तो बोलीं, पहली बार परीक्षा देने जा रही हो, फिर किस बात का डर। अगर तुम्हारी रुचि इसमें है, तो विषय मत बदलो। मैंने कड़ी मेहनत की और सफल रही। अनुज मलिक पर उनकी मां राजेश मलिक बहुत गर्व करती हैं।

4 of 5
आईएएस अनुज मलिक। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों से कहूंगी कि अपने पर भरोसा रखकर तैयारी करें। सफलता जरूर मिलेगी। यही हमारे सफलता का मंत्र भी है। अब आईएएस हूं। आपको मार्गदर्शन दे रही हूं। बता दें कि अनुज के पति गौरव सिंह सोगरवाल भी आईएएस हैं। वह इस समय महाराजगंज के सीडीओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसडीएम अनुज मलिक। - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली के लाजपत नगर की निवासी और स्वास्थ्य विभाग में न्यूटरीनिस्ट राजेश मलिक गर्व से कहती हैं कि एक मां को और क्या चाहिए कि उनकी बेटी न केवल प्रशासनिक सेवा जैसे सर्वोच्च पद पर काबिज है बल्कि आम लोगों की मदद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें