बदायूं से पधारे भजन गायक प्रतोष फकीरा की ओर से गणेश वंदना व हनुमान का आह्वान किया गया। उन्होंने हम तो हैं बाबा के सदियों से दीवाने.. भजनों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। इसके बाद कोलकाता से पधारे भजन गायक संजू शर्मा ने भी देर रात तक श्याम बाबा के एक से एक भजनों की लड़ी लगा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम प्रभु की ज्योत प्रज्वलित कर यजमान शंकर लाल खाटू वाला व उनकी धर्म पत्नी ने किया।
विज्ञापन
1 of 7
श्री श्याम शरद महोत्सव में सजाई गयी श्याम प्रभु की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीश्याम गुणगान समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्याम शरद महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को श्याम भजनों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन
2 of 7
श्री श्याम शरद महोत्सव में भजन गाती रेशमी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर से पधारीं रेशमी शर्मा ने भजन मेरी झोपड़ी से भाग आज खुल जाएंगे श्याम आएंगे... तथा दो अक्षर का प्यारा नाम भज ले मनवा सुबह शाम सिया राम जय जय सियाराम... इत्यादि भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। श्रोता खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
विज्ञापन
3 of 7
श्री श्याम शरद महोत्सव में सजाई गयी श्याम प्रभु की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने भजनों की लड़ी लगा दी। सारे दुख दूर हमारे हो गए.. जब से खाटू वाले हम तुम्हारे हो गए..भजन गाया।
4 of 7
श्री श्याम शरद महोत्सव में रेशमी शर्मा के गीतों पर झूमते लोग
- फोटो : अमर उजाला
तेरे भजनों को गा ना सकें ऐसी वाणी का क्या फायदा.., जीवन बिता लें हम तो तेरे दरबार में...व मुझे मिल गया मन का मीत यह दुनिया क्या जानें..तथा खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं इत्यादि भजनों से मन को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
श्याम महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं से पधारे भजन गायक प्रतोष फकीरा की ओर से गणेश वंदना व हनुमान का आह्वान किया गया। उन्होंने हम तो हैं बाबा के सदियों से दीवाने.. भजनों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। इसके बाद कोलकाता से पधारे भजन गायक संजू शर्मा ने भी देर रात तक श्याम बाबा के एक से एक भजनों की लड़ी लगा दी।
विज्ञापन
6 of 7
झूमते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम प्रभु की ज्योत प्रज्वलित कर यजमान शंकर लाल खाटू वाला व उनकी धर्म पत्नी ने किया। इस अवसर पर श्रवण केड़िया, राजेश छापड़िया, आशीष अग्रवाल, धर्मपाल गोयल, अतुल खेतान ,मनोज बंका, विजय खेमका, नीरज निरनियां, संजय खेतान, दीपक अग्रवाल, संजय गर्ग इत्यादि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालु लाइन में लगकर भजन संध्या में भाग लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
आकर्षक बनाया गया था श्याम प्रभु का दरबार
श्याम प्रभु का दरबार छत्तीसगढ़ रायपुर से पधारे अशोक पांचाल व उनकी टीम ने बनाया। तिरुपति बालाजी का मंदिर का स्वरूप देखने में प्रतीत हो रहा था। श्याम प्रभु के प्रतिमा का शृंगार होने के बाद प्रभु की छवि देख श्रद्धालु आस्था के भाव में डूब गए। सालासर बालाजी धाम के पुजारी अभिषेक की ओर से श्रद्धालुओं को बारी-बारी से आशीर्वाद दिया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की ज्योत ली।