फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के विसर्जन की होड़:बड़ी बेकद्री से करते हैं विसर्जित,श्रद्धा और आस्था से हो मां की विदाई-जिम्मेदारी सबकी

Wed, 16 Oct 2024 03:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद विसर्जन में भी लोगों की आस्था दिखनी चाहिए। प्रतिमा विसर्जन के समय तालाबों में माता की प्रतिमा के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। उनके गहने और कपड़े निकालने के लिए जिस तरह से लोग टूट रहे हैं, यह श्रद्धा पर चोट है।
विज्ञापन
1 of 6
राप्ती नदी किनारे बेकद्री में पड़े मां पर चढ़ाए गए वस्त्र पूजा के सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धा और आस्था के साथ खिलवाड़ से प्रबुद्ध वर्ग भी आहत है।
विज्ञापन

2 of 6
मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
उनका मानना है कि जिस श्रद्धा भाव के साथ पूजा की जाती है उसी तरह अंतिम विदाई की रस्म भी होनी चाहिए।


 
विज्ञापन

3 of 6
मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
यह जिम्मेदारी प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भी है। इसे समझना होगा वरना दिखावा से कोई फायदा नहीं, उपहास की वजह भी बनती है।

4 of 6
मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
ओम फिटनेस योग संस्थान के योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा कि नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद विसर्जन में भी लोगों की आस्था दिखनी चाहिए। प्रतिमा विसर्जन के समय तालाबों में माता की प्रतिमा के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। उनके गहने और कपड़े निकालने के लिए जिस तरह से लोग टूट रहे हैं, यह श्रद्धा पर चोट है।
विज्ञापन

5 of 6
मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। तालाबों के बाहर सुरक्षा होनी चाहिए जिससे कोई भी विसर्जन के बाद तालाब के अंदर न जा सके। वहां की तस्वीरें देखकर मन बहुत विद्वेलित है। जितने लोगाें ने पूरी आस्था के साथ मां दुर्गा की पूजा की होगी वे यह देखकर बहुत दुखी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूर्ति विसर्जन - फोटो : राजेश कुमार
सेवानिवृत्त आचार्य डॉ एसपी सिंह ने कहा कि जिस मनोभाव से हम नौ दिनों तक देवी प्रतिमा की पूजा करते हैं उसी मनोभाव से विसर्जन की रस्म भी होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी आम नागरिकों के साथ ही प्रशासन की भी है। अब तो देवी प्रतिमा स्थापित करने में होड़ लगी है लेकिन इन सबके बीच लोग आस्था और श्रद्धा का भाव भूल जा रहे हैं। चौराहों पर प्रतिद्वंदिता साफ दिखती है, यह सरासर गलत है। विसर्जन के बाद तालाबों की अच्छी तरह से सफाई भी होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें