फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: स्लॉट बुक होने के बाद भी नहीं लगाई जा रही टीके की दूसरी डोज, 18 से 44 वर्ष के युवाओं को हो रही समस्या

Sat, 17 Jul 2021 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वैक्सीन की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में वैक्सीन के कमी के बीच लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत तो 18 से 44 वर्ष के युवाओं को हो रही है। वह किसी तरह अगर स्लॉट बुक कराकर बूथों पर पहुंच रहे हैं, तो वैक्सीन न होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है। वैक्सीन की बड़ी खेप न मिलने की वजह से यह समस्या लगातार बनी हुई है।  

जानकारी के मुताबिक जिले में वैक्सीन की कमी के बीच विभाग ने बूथों की संख्या में कमी कर दी है। जहां पहले 155 बूथ बनाए जा रहे थे। अब वही यह संख्या सिमटकर 50 से 55 के बीच आ गई है। कभी-कभार तो यह बूथ 25 तक सिमट जाते हैं। इसकी वजह से अधिकांश बूथों से युवा वर्ग निराश होकर लौट जा रहे हैं। जिला अस्पताल के बने दोनों बूथों और महिला अस्पताल के बने बूथ पर सबसे अधिक भीड़ हो रही है। यहां रोजाना युवाओं से लोगों की बहस हो जा रही है। जिला अस्पताल के एमआरआई बूथ पर टीका लगवाने आए राप्ती नगर के सुधांशु ने बताया कि एक सप्ताह पहले दूसरे डोज का स्लॉट बुक किया हूं, लेकिन अब तक दूसरा डोज नहीं लग पाया है। जिला अस्पताल से भी निराश होकर लौटना पड़ा। इसक वजह यह है कि यहां पहले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वरीयता दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
राप्ती नगर के पास बने बूथ पर चार दिनों से वैक्सीन नहीं है। जबकि जिला अस्पताल आने पर भीड़ अधिक होने के कारण वैक्सीन नहीं लग पा रहा है। कूड़ाघाट के रहन वाले रोहित ने बताया कि मोहद्दीपुर और झरना टोला में बने बूथों पर पिछले पांच दिनों से वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए दौड़ रहा हूं, लेकिन वैक्सीन न होने का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है। ऐसे कहानी सैकड़ों युवाओं की हैं, जो प्रतिदिन बूथों से निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
10415 ने लगवाया कोविड का टीका
कोविड टीकाकरण के तहत शुक्रवार को पूरे जिले में 47 बूथ ही बनाए गए थे। इन बूथों पर 10415 ने लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इनमें 7498 को पहली डोज और 2917 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि टीके की कमी की वजह से कम बूथ बनाए गए थे। इसके बाद भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीके की पर्याप्त आपूर्ति होते ही क्लस्टर अभियान शुरू किया जाएगा।

4 of 5
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि टीके की कमी के कारण बूथों की संख्या कम की गई है। जैसे-जैसे टीका आ रहा है वैसे-वैसे बूथ बढ़ाए जा रहे हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग सभी लोग प्राथमिकता में हैं। जल्द ही दूसरे डोज के लिए अलग से बूथ बनाए जाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे की लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
एक नजर अब तक हुए टीकाकरण पर
पहला डोज- 921000
दूसरा डोज- 174329
पुरुष- 627121
महिला-467872
कोविशील्ड- 969672
कोवैक्सीन- 125657
18 से 44 वर्ष- 550583
45 से 60 वर्ष- 322113
60 वर्ष से ऊपर- 222633
कुल टीकाकरण- 1095329
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें