बढ़ रहा है नदी का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ से घिरे आधा दर्जन से अधिक गांव
राप्ती और सरयू नदी में उफान की वजह से इलाके के आधा दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। राप्ती के पानी से लखनौरी, लखनौरा, खोहियापट्टी, बिहुआ उर्फ अगलगौवां, हिगुंहार और सरयू के पानी से जैतपुर, कोटिया निरंजन, खैराटी, गोनहा, मुसाडोही, ज्ञानकोल आदि गांव पानी से घिर गए हैं। यदि नदियों में पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही कई गांवों में आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ सकता हैं। ग्रामीण रविशंकर सिंह, जयराम विश्वकर्मा, योगेंद्र यादव, रमाशंकर मद्देशिया, राकेश यादव, अमरजीत गुप्ता, दीपनारायन आदि ने डेरवा बैरियाखास मार्ग व बरडीहा खैराटी मार्ग के उच्चीकरण की मांग की है।