फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: पूर्वांचल से चुनावी माहौल बनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बुद्ध की धरती से देंगे खास सौगात

Tue, 19 Oct 2021 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वाल्मीकि जयंती यानी 20 अक्तूबर को कुशीनगर तो 25 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर में गरजेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
1 of 7
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण और जन्मस्थली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। विकास के साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। खास मतदाताओं को सहेजने का काम भी करेंगे। इसी लिहाज से प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, गया व वाराणसी से पांच हजार बौद्ध भिक्षु बुलाए जा रहे हैं। वाल्मीकि समाज के पांच हजार लोग भी कुशीनगर की जनसभा में रहेंगे। इन सबको सामने की पहली पंक्ति में बैठाया जाएगा। कुछ इसी तरह का प्रयोग सिद्धार्थनगर में होगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रचार का आगाज करेंगे। विकास कार्यों का ताबड़तोड़ लोकार्पण व शिलान्यास होगा, फिर जनसभा के जरिये भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री का पहला फोकस पूर्वांचल है, लिहाजा वाल्मीकि जयंती यानी 20 अक्तूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण व मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आ रहे हैं। श्रीलंका से आने वाले विशेष प्रतिनिधि मंडल व बौद्ध भिक्षुओं के साथ प्रधानमंत्री भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली भी जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी से मिलेंगी सीएम योगी। - फोटो : एएनआई
मंदिर में दर्शन-पूजन करके  सामाजिक समरसता का बड़ा संदेश देंगे। एक बड़ा तबका भगवान बुद्ध को अपना आराध्य मानता है। इस कार्यक्रम के जरिये इसी तबके को भाजपा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जनसभा में विकास की उपलब्धियां गिनाकर फिर समर्थन मांगेंगे। ठीक पांचवें दिन प्रधानमंत्री भगवान बुद्ध की जन्मस्थली सिद्धार्थनगर आएंगे। वहां से यूपी के सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। जनसभा भी होगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
पीएम मोदी से मिलेंगी सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
62 विधानसभा सीटों पर अच्छे प्रदर्शन का इरादा
बस्ती, आजमगढ़ व गोरखपुर में विधानसभा की 62 सीटें हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। दो सीटें सहयोगी दलों के खाते में गई थीं। इस बार भाजपा और अच्छा प्रदर्शन करना चाह रही है। इसी लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ जनसभाएं कराई जा रही हैं। तीन मंडलों में 10 जिले हैं।  

 

4 of 7
पीएम मोदी से मिलेंगी सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर में चार घंटे रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर आने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके मुताबिक प्रधानमंत्री करीब चार घंटे तक भगवान बुद्ध की नगरी में रहेंगे। सुबह 10 बजे से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका विशेष विमान पहुंच जाएगा। सबसे पहले एयरपोर्ट का लोकार्पण होगा। फिर वह बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली जाएंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर दो बजे तक कुशीनगर में रहेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 7
पीएम मोदी से मिलेंगी सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
कई देशों के राजदूत बनेंगे साक्षी
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में कई देशों के राजदूत बुलाए गए हैं। श्रीलंका से विशेष प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका सरकार के मंत्री रहेंगे। बौद्ध भिक्षु बुलाए गए हैं। कुशीनगर के सम्मानित नागरिक भी लोकार्पण समारोह के साक्षी बनेंगे। अलग-अलग वर्ग के सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
पीएम मोदी से मिलेंगी सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कर रहे तैयारियों की समीक्षा
प्रधानमंत्री के दौरे व उससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को भी कुशीनगर जाएंगे। एयरपोर्ट, महापरिनिर्वाण स्थली व जनसभा स्थल जाकर तैयारियों की जानकारी लेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कुशीनगर जाकर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। वह सिद्धार्थनगर भी जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर में रहेंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी से मिलेंगी सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
नवंबर अंत तक गोरखपुर आएंगे प्रधानमंत्री
नवंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर आएंगे। खाद कारखाना व एम्स का लोकार्पण करेंगे। आरएमआरसी की कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री को अक्तूबर में ही आना था, लेकिन खाद कारखाना और एम्स का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। लिहाजा, दौरा नवंबर तक टाल दिया गया। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर व सिद्धार्थनगर आने का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री विकास की बड़ी सौगातें देंगे। जनसभा के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल भी बनाएंगे। प्रधानमंत्री को जनता सुनना व देखना पसंद करती है। जनसभा ऐतिहासिक होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें