कुशीनगर में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का बुधवार को प्रधानमंत्री उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारी में मौसम ने खलल जरूर डाला है लेकिन प्रशासन बारिश के बीच ही तैयारियों को पूरा कराने में जुटा है। एयरपोर्ट, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर व बरवा फार्म पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रामाभार स्तूप के बगल में हवाई अड्डा बनाने के लिए भारी मात्रा में ईंट, बालू, गिट्टी मंगाने के साथ ही मजदूरों को भी लगाया गया है।
बता दें कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे लंबा रनवे वाला (3.2 किमी लंबा व 45 मीटर चौड़ा) एयरपोर्ट है। इसके रनवे की क्षमता 8 फ्लाइट (4 आगमन, 4 प्रस्थान) प्रति घंटा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति, कई बौद्ध देशों के भिक्षु और दर्जनों देशों के प्रमुख राजनयिक कार्यक्रम में रहेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...