फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के साथ ही गोरखपुर के इस बदमाश का भी हुआ था काम तमाम, अब उसके साथियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Mon, 13 Jul 2020 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
दुर्दांत विकास दुबे और पन्ना यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
कानपुर में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के साथ ही यूपी के बहराइच में गोरखपुर के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश पन्ना यादव को शुक्रवार को एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसकी पूरी कुंडली तैयार की जा रही है। गोरखपुर के अलावा महराजगंज में भी पन्ना यादव के खिलाफ लूट समेत कई अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। यहां पर उसने गिरोह बनाया था, जिसके सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें... Encounter news: दुर्दांत विकास दुबे की खौफनाक मौत के बाद दहशत में हैं गोरखपुर के टॉप-10 बदमाश
विज्ञापन

2 of 5
पन्ना यादव और राकेश यादव।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि पुलिस जिले के गुलरिहा के मंगलपुर गांव निवासी पन्नेलाल यादव उर्फ पन्ना के साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। उधर, गुलरिहा इलाके में विपिन सिंह के एनकाउंटर के बाद से ही उसका आका राकेश यादव और अन्य साथी फरार हैं, जिसकी तलाश एक बार फिर तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलपुर गांव के बहुडिहवा टोला निवासी पन्नेलाल यादव ने 1992 में दुष्कर्म की घटना से अपराध की शुरुआत की थी। इस घटना में उस पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।



इसे भी पढ़ें...  श्रीप्रकाश शुक्ला जैसा आतंक फैलाना चाहता था ये बदमाश, 28 साल बाद एसटीएफ ऐसे किया काम तमाम
विज्ञापन

3 of 5
पन्ना यादव। - फोटो : अमर उजाला।
पन्ना यादव के पिता सोमई की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी और बड़ा भाई साधु हो गया था। उसकी मौत के बाद से वह गोरखपुर आना जाना ही छोड़ दिया था। वह बहराइच में ही विधवा महिला के साथ रहता था। उसके एनकाउंटर के बाद से ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। खबर है कि उसके साथी अब भी अपराध में लिप्त हैं और उनका गोरखपुर व आसपास के जिलों में ठिकाना भी है।

इसे भी पढ़ें... 28 साल पहले जेल में बंद पन्ना ने जेलर पर कर दिया था हमला, अब ऐसे हो गया एसटीएफ का शिकार

4 of 5
panna yadav - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व प्रधान से मांगी थी दस लाख की रंगदारी
पन्ना यादव ने पूर्व प्रधान गुड्डू सिंह से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। लॉकडाउन के दौरान इस मामले में तिवारीपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। इस घटना में उसके साथ कोई और भी था या नहीं इसकी जांच तेज कर दी गई है। खलीलाबाद के बकहा गांव के मूल निवासी गुड्डू सिंह सूर्य विहार कॉलोनी में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें... जिस दारोगा का जीप चलाता था पन्ना यादव, उनकी ही बेटी का कर लिया था अपहरण, जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विपिन के साथी अब भी पकड़ से दूर
एक महीने पहले 10 जून की रात विपिन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। तब माफिया राकेश यादव और अन्य कई का नाम सामने आया था लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक कुछ खास नहीं कर सकी है। राकेश यादव भी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में अब भी पुलिस है।

इसे भी पढ़ें...  यूपी के इस जिले में वारदात के पांच घंटे बाद ही दारोगा ने सात बदमाशों को किया था ढेर, योगी आदित्यनाथ ने किया था सम्मानित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें