Oxygen
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर में एक-एक प्लांट
इंडो गल्फ कंपनी की ओर से संतकबीरनगर में ऑक्सीजन की पोर्टेबल पीएसए इकाई स्थापित की जाएगी। इसकी क्षमता 30 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की होगी। इसे 31 मई तक जिला अस्पताल परिसर में लगाया जाना है। सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल परिसर में आरसीएफ ने प्लांट लगाने का निर्णय किया है हालांकि इसकी स्थापना को लेकर, अभी प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है। इसी तरह फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (एफएसीटी) की ओर से बस्ती के जिला अस्पताल परिसर में 30 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के लिए 23 अप्रैल को ऑर्डर दिया जा चुका है। एक महीने में इसके स्थापित हो जाने की उम्मीद है।