फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिक लौट रहे अपने वतन, जानिए कैसे मिल रहा प्रवेश

Fri, 23 Apr 2021 05:52 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत के विभिन्न शहरों में काम करने वाले नेपाली नागरिक अपने वतन लौट रहे हैं। शुक्रवार को भारत नेपाल सोनौली सीमा से 129 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए। यह सभी दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत अन्य शहरों से आए थे। वहां काम बंद होने के बाद लोग घर आने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात से अधिक संख्या में नेपाली नागरिक सोनौली बॉर्डर पहुंचे जिन्हें जरूरी जांच एवं औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नेपाल बेलहिया पुलिस ने नेपाल में प्रवेश दिया। रूपनदेही जिले के स्वास्थ विभाग ने सीमा से सटे बेलहिया में अस्थाई आश्रय केंद्र बनाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
जिला चिकिसाधिकारी रूपनदेही डॉ. राजेंद्र गिरी ने बताया कि होडिंग सेंटर में भारत से आने वाले नेपाली नागरिकों का स्वास्थ्य जांच की जा रही है। रूपनदेही जिले के जिलाधिकारी असमान तामांग ने बताया कि सीमा से केवल नेपाली नागरिकों को ही जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। जिसके लिए सीमा पर डॉक्टरों के साथ पुलिस और शसस्त्र बल के जवान सहयोग कर रहे हैं।

 

4 of 5
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
भारतीय नागरिकों को नेपाल में नहीं मिल रहा प्रवेश 
भारत से नेपाल जाने वाले सभी लोगों की पहचान पत्र जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। लेकिन भारतीय होने पर उन्हें नेपाली सीमा से ही वापस लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल के स्वास्थ मंत्री ने किया सरहद का दौरा
नेपाली नागरिकों के सोनौली सीमा पर पहुंचने की सूचना के बाद सरहद पर जांच प्रकिया को देखने के लिए प्रदेश नंबर पांच के स्वास्थ मंत्री लीला गिरी ने दौरा किया। यहां अस्थाई आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें