पिता व भाई के साथ मान्या सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
पिता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शुरू से मॉडलिंग में रुचि रही। मिस यूपी बनने के बाद अब मिस इंडिया बनकर वह बहुत खुश है। मगर उसका इरादा मिस वर्ल्ड बनने का है। उन्होंने बताया कि ऑटो चलाकर उन्हें नहीं लगता था कि मान्या को यहां तक पहुंचा पाएंगे। डबडबाई आंखों से कहा कि मान्या ने अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल की है। दादा मदन सिंह, गांव के प्रधान अभिषेक सिंह, बब्बन सिंह, गुलाब सिंह, राजू सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, केशव लाल विश्वकर्मा, विशाल पांडेय, प्रभाकर मल्ल, मुकेश यादव, अखिलेश सिंह आदि लोगों ने मान्या को बधाई दी है।