ग्रहों के राजकुमार बुध ने राशि परिवर्तन किया है। बुध रविवार को तुला राशि से निकल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध वृश्चिक राशि में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ संयोग करेंगे जिससे बुधादित्य योग बनेगा जो लोगों के लिए अत्यधिक फलदाई होता, लेकिन यहां पहले से विराजमान केतु के कारण यह योग जनमानस को मध्यम फल ही देगा।
मेष: परेशानी में पड़ सकते हैं, चोट लग सकती है, आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता।
वृषभ: जीवनसाथी का साथ मिलेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।
मिथुन: विवेक से काम लेंगे, बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, बुद्धि से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
कर्क: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता, क्रोध पर काबू रखें।