फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से बरात ले जाने की चल रही थी तैयारी, पहुंच गई प्रेमिका, बोली- 'शादी तो मुझसे ही होगी'

Fri, 04 Jun 2021 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक युवक की शादी होने वाली थी। इस बीच गांव की उसकी प्रेमिका घर आ गई और खुद शादी करने की मांग करने लगी। हालांकि युवती पहले से ही शादीशुदा है। इस बीच दूल्हा और उसके परिजनों ने युवती को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन उसने एक बात नहीं सुनी और अपनी मांग पर अड़ी रही। अपनी सुनवाई न होते देख युवती पुलिस चौकी पहुंच गई और न्याय की गुहार लगाने लगी। पुलिस भी मामले को सुनकर एक पल के लिए हैरान रह गई।

जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव की एक अल्पसंख्यक युवती का निकाह कुछ समय पहले हो चुका है। निकाह के कुछ समय बाद वह गांव के ही अपने ही समाज के एक लड़के से प्यार करने लगी। दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...
 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला
इस बीच लड़के की शादी कहीं और पक्की हो गई। इस बात की जानकारी युवती को नहीं हुई। शुक्रवार को लड़के की शादी होनी थी। लड़का अपने घर में दूल्हा बनकर तैयार हो रहा था। घर के दरवाजे पर बरात भी सज-धजकर निकलने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
इस बीच युवती को इसकी जानकारी मिल गई तो वह सीधे लड़के के घर आ धमकी। उसने लड़के से बरात ले जाने तथा दूसरी जगह शादी करने से मना कर दिया। उसने कहा कि तुम्हारी शादी बस मुझसे होगी और किसी से नहीं।

4 of 5
nikah - फोटो : अमर उजाला
इस बात को लेकर लड़का और उसके घर वाले नाराज हो गए। इसके बाद युवती ने भटहट चौकी पर पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी। भटहट चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर पंचायत करवाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
पुलिस और कुछ गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। युवती को लोगों ने समझा बुझाकर घर भेज दिया। लड़का पहले से तय स्थान पर शादी करने के लिए बरात के साथ रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें