फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड: सीबीआई ने होटल मालिक से दो घंटे से पूछताछ की, दो डॉक्टरों से भी हुआ सवाल-जवाब

Mon, 13 Dec 2021 07:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मालिक के अलावा पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टरों से भी सवाल जवाब, होटल कृष्णा पैलेस में पिटाई कर मनीष की हत्या का है आरोप, छह पुलिस वाले है जेल में।
विज्ञापन
1 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को होटल के मालिक सुभाष शुक्ला से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। होटल में पुलिस के आने और घटना से जुड़े सवाल पूछे गए है। खबर है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर गुलशन गुप्ता और डॉ. अखलाक अहमद से भी सवाल जवाब किया है। एनेक्स में पूछताछ के बाद माना जा रहा है कि आरोपी सभी छह पुलिस वालों की बुधवार को पेशी है इसलिए सीबीआई कोई अर्जी दे सकती है।

जानकारी के मुताबिक, मनीष हत्याकांड की जांच करने आई तीसरी बार रविवार को गोरखपुर टीम पहुंची है। दोपहर में करीब 2 बजे होटल कृष्णा पैलेस के मालिक सुभाष शुक्ला को बुलाया था। सुभाष से करीब दो घंटे तक सवाल-जवाब हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
सीबीआई ने उनसे जानना चाहा कि उन्हें मनीष के साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें कैसे और कब हुई। वह होटल कितने बचे पहुंचे और वहां उन्होंने क्या देखा और खुद क्या किया। करीब 3.55 बजे तक पूछताछ बाद वह एनेक्सी भवन से बाहर निकले।

 
विज्ञापन

3 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।
उसके बाद सीबीआई ने होटल के दो-तीन और कर्मचारियों  को बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किया। सुभाष शुक्ला ने एनेक्सी भवन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से कहा कि उनके होटल में घटना हुई है तो सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी ही सीबीआई ने बुलाया था उन्होंने जो पूछा उसका जबवा उन्हें दिया गया है।

 

4 of 5
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala
यहां बता दें कि तारामण्डल इलाके के होटल कृष्णा पैलेस के कमरा नंबर 512 में ही मनीष गुप्ता की पुलिस की मौजूदगी में मौत हो गई थी। चेकिंग करने होटल गई पुलिसवालों की पिटाई से मौत का आरोप है। मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर रामगढ़ताल थाना के इंस्पेक्टर जेएन सिंह समेत छह पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज किया गया ओर इस मामले में जांच दो नवंबर से सीबीआई कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
सीबीआई की दो सदस्य गोरखपुर आए हुए हैं। उधर, जेल में बंद पुलिस वालों की 15 दिसंबर को अदालत में पेशी है। इससे पहले होटल मालिक से सीबीआई की यह पूछताछ अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें