फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: गोरखपुर में सड़कों से हटी बैरीकेडिंग, दुकानों पर ताला बरकरार

Thu, 13 Aug 2020 08:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में थानावार लॉकडाउन खत्म होने या बने रहने की ऊहापोह के बीच बृहस्पतिवार को सड़कों से बैरीकेडिंग हटा दी गई। हालांकि दुकानों पर ताला बरकरार रहा। जिला प्रशासन के मुताबिक कैंट, शाहपुर, गोरखनाथ और गुलरिहा थाना क्षेत्र में लगा लॉकडाउन अपने तय समय 17 अगस्त की सुबह ही खत्म होगा। इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। फिर प्रशासन तय करेगा कि थानावार लॉकडाउन कब खत्म किया जाए।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर प्रवास के दौरान व्यापारियों एवं उद्यमियों के अलग-अलग संगठनों ने मुलाकात की थी। इन्होंने थानावार लॉकडाउन से व्यावसाय को हो रहे नुकसान की जानकारी देते हुए इसे खत्म करने का अनुरोध किया था। कुछ व्यापारी संगठनों का कहना था कि लॉकडाउन या तो पूरे शहर में लगे या सभी इलाके खोले जाएं। इसपर मुख्यमंत्री ने जिले में थानावार लॉकडाउन की व्यवस्था खत्म करने का आश्वासन दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
अफसरों के साथ हुई बैठक में भी सीएम ने इस व्यवस्था को खत्म कर कंटेनमेंट जोनवार जहां मरीज ज्यादा मिलें वहां पहरा लगाने को कहा था। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि बृहस्पतिवार से व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा और सभी इलाके खुल जाएंगे। मगर ऐसा हुआ नहीं।
 

4 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
सुबह 11 बजे के करीब पैडलेगंज, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता, शास्त्री समेत कई चौराहों पर बैरीकेडिंग तो हट गई लेकिन संबंधित चार थानों से लॉकडाउन खत्म करने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कोई आदेश नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
रोज की ही तरह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कों पर चहल-पहल बरकरार रही। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि सोमवार तक पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद आगे का निर्णय किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें