गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में मौसम लगातार सुहाना बना हुआ है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं शुक्रवार सुबह भी रिमझिम फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम पूरे दिन ऐसे ही बने रहने की संभावना है।