फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन अपडेट: 22 मार्च से चलेगी बरौनी-लखनऊ स्पेशल, रास्ता बदलकर चलेगी ये खास ट्रेन

Wed, 10 Mar 2021 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेल प्रशासन ने बरौनी-लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। 05203 बरौनी-लखनऊ जं. दैनिक स्पेशल 22 मार्च से तथा 05204 लखनऊ जं.-बरौनी दैनिक स्पेशल 23 मार्च से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
बरौनी-लखनऊ जंक्शन स्पेशल बरौनी से रात 8.25 बजे चलकर गोरखपुर से सुबह 5.20 बजे छूटकर लखनऊ दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में लखनऊ जंक्शन-बरौनी स्पेशल लखनऊ से अपराह्न 3.15 बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 10.10 बजे छूटकर दूसरे दिन बरौनी सुबह 7.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
रास्ता बदलकर चलेगी पोरबंदर-मुजफ्फरपुर स्पेशल
उत्तर पश्चिम रेलवे के हरिपुर-सेन्ड्रा रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान-इंटरलॉक कार्य के कारण 11 मार्च को पोरबंदर से चलने वाली 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जं.-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा के रास्ते चलाई जाएगी।
 

4 of 5
भारतीय रेल। - फोटो : PTI
सलेमपुर-बरहज खंड का आज सीआरएस करेंगे निरीक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर सलेमपुर-बरहज बाजार खंड के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर पूर्वी सर्किल 10 मार्च की शाम को इस नव विद्युतीकृत रेलखंड का निरीक्षण तथा स्पीड ट्रायल करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेल - फोटो : twitter
निरस्त रहेगी दरभंगा-अमृतसर स्पेशल
किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 10 मार्च को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा अमृतसर से 12 मार्च को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया है। इसके अलावा अमृतसर से 10 मार्च को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल तथा 02407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग ब्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें