फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहचाल: इस वर्ष राजा और मंत्री दोनों ही पदों पर होंगे मंगल, जानिए कैसा रहेगा लोगों के लिए ये नया साल

Tue, 13 Apr 2021 06:57 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 14
हिंदू नववर्ष - फोटो : अमर उजाला।
हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई है। बात करें इस वर्ष ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति की तो इस साल के राजा और मंत्री दोनों ही पदों पर मंगल विराजमान रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस वर्ष राजा और मंत्री दोनों ही पदों ऊपर एक ही ग्रह हो, तो उस वर्ष विभिन्न देशों के राजनेता निरंकुश, स्वार्थपूर्ण एवं मनमाना आचरण करते हैं। साथ ही अग्निकांड, भूकंप, बाढ़ आदि प्राकृतिक प्रकोप एवं सम्प्रदायिक व जातीय उपद्रव आदि बहुत होते हैं। अनाज, फलों व सब्जियों की पैदावार कम होगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
बाएं पंडित शरद चंद्र मिश्रा और दाएं पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।
जानिए गोरखपुर के लिए कैसा रहेगा यह नया साल
पंडित शरद चंद्र मिश्रा के अनुसार गोरखपुर की नाम राशि कुंभ है। विगत 6 अप्रैल से बृहस्पति इसी राशि पर संचरण कर रहे हैं। यह शिक्षा, व्यापार और भाग्य स्थान को देख रहा है। इसलिए बौद्धिक प्रगति का योग प्राप्त होगा। पहले से चली आ रही व्यापारिक गतिरोध समाप्त होंगे एवं भाग्य भाव पर बृहस्पति के दृष्टि के कारण सर्वांगीण विकास का क्रम जारी रहेगा। चतुर्थ राहु के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन गुरू ग्रह के केंद्र में होने से उसका निराकरण भी हो जाएगा। वर्षा की स्थिति उत्तम रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। बारहवें शनि तकनीकी कार्य मे सफलता प्रदान करेंगे। पूंजी निवेश की भी संभावनाएं बन सकती है।

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल...
 
विज्ञापन

3 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मेषः प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी, राजनीतिक लाभ मिलेगा, व्यावसाय अच्छा चलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 

4 of 14
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृषभः सावधान रहने की जरुरत, अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन

5 of 14
मिथुन - फोटो : अमर उजाला।
मिथुनः शुभता में वृद्धि होगी, व्यावसायिक लाभ मिलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा होगा।
 
विज्ञापन

6 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्कः मध्यम समय रहेगा, रोजगार में तरक्की होगी, तकनीकी कार्य करने वालों के अच्छा समय, प्रेम की स्थिति सामान्य, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
 
विज्ञापन

7 of 14
राशि
सिंहः शुभता में वृद्धि, शादी विवाह तय होंगे, वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।
 

8 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्याः तकनीकी कार्य करने वालों के लिए अच्छा समय, शादी विवाह तय होंगे, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव, शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।
 

9 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुलाः विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय, संतान पक्ष से खुशहाल खबर मिलेगी, शासन सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा, नवप्रेम का आगमन होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 

10 of 14
राशि
वृश्चिकः साल बितने के साथ अच्छा समय आएगा, सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी, संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
 

11 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनुः अच्छा समय, प्रेम की अच्छी स्थिति, स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार के लिए अच्छा समय, शासन सत्ता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रेम की स्थिती अच्छी रहेगी।
 

12 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकरः वाणी प्रधान कार्य करने वालों के लिए बहुत अच्छा समय, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धनागमन होगा, व्यापार अच्छा चलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।
 

13 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभः स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, वजन नहीं बढ़ने देना है, मधुमेह रोगियों को विशेष ध्यान देें, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार अच्छा चलेगा।
 
विज्ञापन

14 of 14
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीनः स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवयकता, व्यवसाय अच्छा चलेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें