किन्नर महासम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला।
किन्नर समाज की महामंडलेश्वर किरण गिरी और इस कार्यक्रम की आयोजक प्रेम नायक किन्नर शोभा सिंह का कहना है कि उनके इस सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कलकत्ता, उत्तराखंड, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए हुए हैं। इस सम्मेलन के जरिए वह अपने यजमानों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस बार विशेष रूप से देश से कोरोना खत्म होने का प्रार्थना भी किया गया।