मकरसंक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाला खिचड़ी मेला नए साल के स्वागत के लिए भी सज कर तैयार हो गया है। मेला परिसर में लगने वाले मनोरंजन के संसाधन कुछ तैयार हो गए हैं, कुछ तैयार किए जा रहे हैं। एक से एक झूले परिसर में लग गए हैं। बस झूलने वालों का इंतजार है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में मकरसंक्रांति के अवसर पर एक महीने से अधिक समय तक मेला लगता है।